मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: भारत ने पहली बार तालिबान से की बात, सवा करोड़ डोज के साथ देश में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड, GDP ग्रोथ में 20% से ज्यादा की तेजी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • भारत तालिबान | दैनिक भास्कर समाचार सुर्खियों में; दोहा में भारत तालिबान की पहली बैठक, भारत में रिकॉर्ड टीकाकरण, जीडीपी विकास दर

एक घंटा पहले

नमस्कार,
आज बुधवार है, तारीख 1 सितंबर 2021; भादों मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय आयुष मंत्री वाई-ब्रेक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करेंगे।
  2. कोरोना की शुरुआत के बाद से पहली बार दिल्ली और मध्यप्रदेश में बड़े बच्चों के लिए स्कूल खुलेंगे।
  3. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति अपने सभी मॉडलों की बढ़ी कीमतों का ऐलान करेगी।
  4. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।
  5. PM मोदी शाम 4.30 बजे इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर सिक्का जारी करेंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. एक दिन में सवा करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन, अब तक 50 करोड़ को लगा पहला डोज

भारत ने एक दिन में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाया है। कोविन पोर्टल के मुताबिक, बीते दिन करीब 1.25 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगा है। यह 5 दिन में दूसरा मौका है, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ डोज लगाए गए थे। इसके साथ ही देश में पहला डोज लगवाने वालों की संख्या 50 करोड़ के पार हो गई है।
पढ़िए पूरी खबर..

2. पहली बार भारतीय राजदूत ने तालिबानी नेता से की मुलाकात, दोहा में हुई बातचीत
भारत और तालिबान के बीच पहली औपचारिक बातचीत हुई है। कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने तालिबान की पॉलिटिकल विंग के हेड शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनेकजई से मुलाकात की। यह मुलाकात दोहा स्थित इंडियन एम्बेसी में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मित्तल और शेर मोहम्मद के बीच यह मुलाकात तालिबान की पहल पर हुई है। शेर मोहम्मद का भारत से पुराना रिश्ता है।
पढ़िए पूरी खबर..

3. आतंकी संगठन ISIS-खुरासान पर हवाई हमलों की तैयारी में ब्रिटेन
ब्रिटेन ने कहा है कि वह ISIS-K के ठिकानों पर कभी भी हमला कर सकता है। हाल में पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान में इस संगठन के करीब 2 हजार लड़ाके हैं। ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर माइक विग्सटन के मुताबिक, ब्रिटेन ISIS-K के खिलाफ कार्रवाई में शामिल हो सकता है। ब्रिटिश अफसरों ने एयर स्ट्राइक के लिए लॉजिस्टिक्स की जांच की है।
पढ़िए पूरी खबर..

4. सुप्रीम कोर्ट में पहली बार एक साथ 9 जजों ने ली शपथ, इनमें 3 महिलाएं
सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों ने एक साथ शपथ ली है। SC के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब इतने जजों ने एक साथ शपथ ली हो। इनमें 3 महिला जज भी हैं। महिला जजों में से एक जस्टिस नागरत्ना 2027 में देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं। इसके अलावा जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी हैं, जो बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट हो रहे हैं। वे भी 2028 में चीफ जस्टिस बन सकते हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

5. जून तिमाही में रिकॉर्ड 20.1% रही GDP ग्रोथ, मार्च में यह सिर्फ 1.6% थी
वित्त वर्ष यानी 2021-22 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ जबर्दस्त रही है। जून तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर तेज उछाल के साथ 20.1% पर पहुंच गई। यह किसी भी तिमाही में रिकॉर्ड हाई ग्रोथ है। मार्च तिमाही में GDP ग्रोथ 1.6% रही थी। पिछले साल जून में ग्रोथ रेट नेगेटिव में 24.4% रही थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 21.4% रहने का अनुमान जताया था।
पढ़िए पूरी खबर..

6. पैरालिंपिक गेम्स में भारत को पहली बार 10 मेडल, 7वें दिन मिले 3 पदक

टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स के 7वें दिन तक भारत ने 2 गोल्ड सहित 10 मेडल जीत लिए हैं। बीते दिन मेंस हाई जंप की T42 कैटेगरी में मरियप्पन थंगावेलू ने सिल्वर और शरद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 के फाइनल में 39 साल के सिंहराज अधाना ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। मरियप्पन ने 2016 रियो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
पढ़िए पूरी खबर..

7. जियो फोन नेक्स्ट की बुकिंग इसी हफ्ते से, कीमत का 10% देकर कर सकेंगे बुक
रिलायंस जियो के फोन की बुकिंग इसी हफ्ते से शुरू हो सकती है। ग्राहक जियो फोन नेक्स्ट की कीमत का केवल 10% पैसा देकर इसे बुक कर सकते हैं। बाकी का पैसा बैंकों के जरिए वे किस्त में दे सकते हैं। कंपनी का यह किफायती 4G स्मार्टफोन 10 सितंबर को लॉन्च होगा। जियो ने लोन के लिए बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों से करार किया है। फोन की कीमत 5 और 7 हजार हो सकती है।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. नेवी को जल्द मिलेगा एंटी ड्रोन सिस्टम; DRDO डेवलप करेगा, प्रोडक्शन के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से करार
  2. जलियांवाला बाग के रेनोवेशन पर बंटी कांग्रेस; राहुल ने बताया शहीदों का अपमान, अमरिंदर बोले- मुझे यह बहुत अच्छा लगा
  3. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को तालिबान रास आया, बोले- इस बार वे पॉजिटिव सोच के साथ आए हैं
  4. सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में 40 मंजिला दो इमारतें गिराने का आदेश दिया, कंपनी को बायर्स का पैसा 12% ब्याज के साथ लौटाना होगा

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1939 में आज के ही दिन हिटलर के नेतृत्व में करीब 15 लाख सैनिकों ने पोलैंड पर आक्रमण किया था। पोलैंड की सेना ने जर्मनी का सामना तो किया, लेकिन टिक नहीं सकी और अक्टूबर तक पोलैंड पर जर्मनी का कब्जा हो गया। पोलैंड पर जर्मनी के हमले के दो दिन बाद ही ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी पर जवाबी हमला कर दिया। इस तरह धीरे-धीरे इस युद्ध में बाकी देश भी कूदते चले गए और ये इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला युद्ध बन गया। हम इसे दूसरे विश्वयुद्ध के नाम से जानते हैं।

और अब आज का विचार
नाकामयाबी कुछ और नहीं, किसी काम को फिर से शुरू करने का मौका है। और इस बार आपके पास ज्यादा समझदारी होती है।- हेनरी फोर्ड

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply