मैक्सिको में हिमाचल की युवती की हत्या: जन्मदिन पर कैरेबियन तट पर कर रही थी लंच, ड्रग माफिया के बीच गोलीबारी का शिकार हुई

शिमला33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंजली पेशे से इंजीनियर के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगर भी थी।

मैक्सिको के कैरेबियन तट पर ड्रग माफिया के बीच हुई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की अंजली रेयात की मौत हो गई है। गोलीबारी में जर्मनी की रहने वाली महिला जेनिफर हेनजोल्ह की भी मौत हुई है। जेनिफर हेनजोल्ह को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को हुई घटना में 3 और पर्यटक घायल हुए हैं।

ड्रग माफिया के बीच हुआ विवाद बदला गोलीबारी में। मृतका अंजली की फाइल फोटो।

ड्रग माफिया के बीच हुआ विवाद बदला गोलीबारी में। मृतका अंजली की फाइल फोटो।

जन्मदिन मनाने मैक्सिको गई थी अंजली
अंजली अपना जन्मदिन मनाने के लिए मैक्सिको गई हुई थी। वह पेशे से इंजीनियर के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगर भी थी। लोगों को अपने ब्लॉग के जरिए विश्व की सुंदर जगहों के बारे में बताती थी। वर्तमान में वह अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थी। अंजली की शादी हो चुकी थी। 2 दिन पहले ही उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुलुम में समुद्र किनारे की पोस्ट भी अपने यूजर के साथ सांझा की थी। अंजली हिमाचल प्रदेश के सोलन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली है। उनके पिता का नाम केडी रेयात है।

जन्मदिन वाले दिन मिली अंजली को मौत।

जन्मदिन वाले दिन मिली अंजली को मौत।

रेस्टोरेंट में खाना खाते समय लगी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस दिन अंजली का जन्मदिन था, उसी दिन ड्रग डीलर्स के बीच गोलीबारी की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। कैरेबियन तट पर तुलुम रिजॉर्ट में ड्रग माफिया के बीच नशीली दवाइयों की वजह से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे पर्यटक भी इसकी चपेट में आ गए।

खबरें और भी हैं…

.