मां की साड़ी से ही मां का गला घोंटा, VIDEO: पैसे देने से मना करने पर बेटे ने हत्या की; लोग वीडियो बनाते रहे

हैदराबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला अपने बेटे के साथ रंगारेड्डी ​​​​​जिले के शादनगर के केशमपेट में रहती थी।

तेलंगाना के हैदराबाद में एक बेटे ने अपनी मां की साड़ी से ही उसका गला घोंट दिया। घटना सोमवार (8 जनवरी) की है। बताया गया कि 18 साल का बेटा अपनी मां (42 साल) से पैसे मांगने गया था।

महिला ने बेटे को पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद बेटे ने मां की पिटाई शुरू कर दी। पहले उसने अपनी मां को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। इसके बाद साड़ी से मां का गला घोंट दिया।

थोड़ी देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया और वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की।

मृतक महिला की पहचान सुगनमा के रूप में की हुई है। वह अपने बेटे शिवकुमार के साथ रंगारेड्डी ​​​​​जिले के शादनगर के केशमपेट में रहती थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार (9 जनवरी) को मामला दर्ज किया है।

गोवा के होटल में महिला ने 4 साल के बेटे की हत्या की

सूचना सेठ 39 साल की है। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है।

सूचना सेठ 39 साल की है। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है।

दूसरी तरफ, बेंगलुरु के एक स्टार्टअप कंपनी के CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु चली गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार कर लिया।

महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था।

सूचना ने बेटे का मर्डर क्यों किया, पुलिस ने इसकी वजह नहीं बताई है। कहा जा रहा है पति से तलाक की वजह से उसने यह कदम उठाया। सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है। वह बेंगलुरु में रहती थी।उसके एक्स हस्बैंड केरल के रहने वाले हैं। वह फिलहाल इंडोनेशिया में हैं। गोवा पुलिस ने उन्हें भारत बुलाया है। पूरी खबर पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

बेंगलुरु में महिला जियोलॉजिस्ट का मर्डर उसके ड्राइवर ने किया: 8 दिन पहले नौकरी से निकाला तो हत्या की

बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु में माइंस और जियोलॉजी डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर केएस प्रतिमा के मर्डर के सिलसिले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। कमिश्नर बी दयानंद के मुताबिक यह शख्स प्रतिमा का ड्राइवर था। जिसे 8-10 दिन पहले ही काम से हटाया गया था।

ड्राइवर किरण ने कबूल कर लिया कि उसने ही प्रतिमा का मर्डर किया था क्योंकि उसने उसे नौकरी से निकाल दिया था। हत्या के बाद वह कामराजनगर भाग गया, जो बेंगलुरु से लगभग 200 किमी दूर है। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक में कॉन्स्टेबल ने पत्नी का मर्डर किया: फोन नहीं उठा रही थी, रात में 150 कॉल किए

कर्नाटक में एक पुलिस कॉन्स्टेबल किशोर (34) ने फोन नहीं उठाने पर अपनी पत्नी प्रतिभा (24) की हत्या कर दी। घटना 6 नवंबर की है। पत्नी ने 11 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वह होसकोटे के पास अपने मायके में थी।

आरोपी कॉन्स्टेबल चामराजनगर में तैनात था। किशोर को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। वह उसके कॉल डिटेल्स और मैसेज चेक करता रहता था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच फोन पर बहस हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…