महिलाओं का छोटे कपड़े पहनकर डांस करना अश्लीलता नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट ने FIR रद्द की, पुलिस ने नागपुर के रिजॉर्ट में रेड की थी

मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं का छोटे कपड़े पहनकर डांस करने को अश्लीलता नहीं कहा जा सकता है।

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने कहा कि महिलाओं के छोटे कपड़े पहनकर डांस करने को अश्लीलता नहीं कहा जा सकता जब तक इससे किसी को परेशानी न हो। कोर्ट ने नागपुर के एक रिसोर्ट में छोटे कपड़े पहनकर डांस कर रही छह महिलाओं और इन्हें देख रहे छह पुरुषों के​​​​​​ खिलाफ दर्ज की गई FIR रद्द कर दी। पुलिस ने इन पर अश्लीलता फैलाने की धारा में केस दर्ज किया था।

महिलाओं का छोटे कपड़े पहनना आम बात जस्टिस विनय जोशी और