महाराष्ट्र में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय: BJP 32, शिवसेना शिंदे गुट 10 और अजित पवार की NCP 6 सीटों पर लड़ सकती है

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra NDA Seat Sharing Update; BJP Shiv Sena NCP Alliance | Lok Sabha Election

मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है।

महाराष्ट्र में NDA के सहयोगी दलों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। तय फॉर्मूले के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 30 से 32 सीटों पर शिवसेना 10 से 12 और NCP 6 से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

बुधवार को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनी है। पार्टी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, BJP की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बाद राज्य में सीट शेयरिंग पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

उधर, सीट शेयरिंग को लेकर महाराष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टियों के अलायंस महाविकास अघाड़ी (MVA) की भी मुंबई में मीटिंग हुई। इसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, और प्रकाश अंबेडकर शामिल हुए। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि आज की बैठक अच्छी रही और हमें उम्मीद है कि नतीजे भी ऐसे ही होंगे। अगली बैठक जल्द होगी।

MVA की मीटिंग से पहले प्रकाश आम्बेडकर ने कहा- सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी में अब तक पूरी सहमति नहीं बन पाई है। उद्धव गुट शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कोंग्रेस के बीच अभी भी 15 जगहों को लेकर असहमति। जब इन तीनों पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी तब हम से चर्चा की जाएगी।

अंबेडकर ने आगे कहा- इन तीनों पार्टियों के आपसी सहमति के बगैर हमसे चर्चा नही होगी। हमे जानकारी मिली है कि महाविकास आघाडी का फार्मूला 22-18-9 के तहत है। आज उद्धव ठाकरे, शरद पवार , मेरी और बालासाहेब थोराट की बैठक है।

20-18-10 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ सकती है MVA
महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की तीन पार्टियों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली हैं। तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं।

सूत्रों की मानें तो रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिलेगा। सीट शेयरिंग को लेकर एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

2019 में शिवसेना-भाजपा का 25 साल पुराना साथ टूटा
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर भी 2019 में चुनाव हुए थे। तब शिवसेना और भाजपा साथ थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के लिए CM के फॉर्मूले का दांव चला, लेकिन BJP नहीं मानी।

इसके कारण विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद ही उद्धव ने भाजपा के साथ 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया। शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी अलायंस बनाकर सरकार बनाई, उद्धव ठाकरे CM बने थे।

जून 2022 में शिवसेना में दरार, भाजपा जॉइन कर शिंदे CM बने
जून 2022 में एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। शिवसेना के दो हिस्से हो गए। महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार गिर गई। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली। भाजपा ने शिंदे को मुख्‍यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्‍यमंत्री बनाया।

जुलाई 2023 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी बगावत कर दी। वे नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) तोड़कर 9 विधायकों के साथ भाजपा-शिंदे की सरकार में शामिल हो गए थे। पवार ने 2 जुलाई 2023 को महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली थी। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की पूरी टाइमलाइन पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

यूपी में I.N.D.I. अलायंस में सीटों का बंटवारा फाइनल: सपा ने 17 सीटें कांग्रेस को दीं, प्रियंका ने की मध्यस्थता; राहुल-अखिलेश की बात हुई

यूपी में I.N.D.I. अलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। समझौते के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीट दे सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

ममता बोलीं- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी:पता नहीं उसे इतना घमंड क्यों है, अगर हिम्मत है तो BJP को बनारस में हराए

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…