महाराष्ट्र-गुजरात समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश में सीजन की 50% बारिश हुई, राजस्थान-बिहार में 40 डिग्री तापमान

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Rajasthan UP Uttarakhand Monsoon Forecast

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में मानसून जमकर सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (31 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इधर, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के 38 दिन में ही सीजन की आधी यानी 50% बारिश हो गई है। प्रदेश में एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बुधवार से फिर से प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है।

वहीं, राजस्थान और बिहार में मानसून धीमा पड़ा है। राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर में टेम्परेचर 40 डिग्री चला गया। बिहार में भी ट्रफ लाइन राज्य की सीमा से बाहर है, जिसके चलते बारिश नहीं हो रही है। कई जिलों में गर्मी और उमस है। गोपालगंज में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया।

केरल में लैंडस्लाइड में 125 मौतें
केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 4 गांव बह गए। अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। 116 अस्पताल में हैं, जबकि 98 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। रेस्क्यू के लिए आर्मी, एयरफोर्स, SDRF और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से हुई तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वायनाड में 30 जुलाई को सामान्य से 493% ज्यादा बारिश हुई

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से हुई तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वायनाड में 30 जुलाई को सामान्य से 493% ज्यादा बारिश हुई

केरल के पलक्कड़ में बारिश के चलते एक पुल टूट गया। 30 जुलाई को यहां सामान्य से 1139% ज्यादा बारिश हो गई।

केरल के पलक्कड़ में बारिश के चलते एक पुल टूट गया। 30 जुलाई को यहां सामान्य से 1139% ज्यादा बारिश हो गई।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के पास भारी बारिश के चलते घाट-सड़कें बह गए। उत्तरकाशी में 30 जुलाई को सामान्य से 2% ज्यादा बारिश हुई।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के पास भारी बारिश के चलते घाट-सड़कें बह गए। उत्तरकाशी में 30 जुलाई को सामान्य से 2% ज्यादा बारिश हुई।

वाराणसी के घाट पर गंगा में डूबा मंदिर। वाराणसी में 30 जुलाई को सामान्य से 81% कम बारिश हुई।

वाराणसी के घाट पर गंगा में डूबा मंदिर। वाराणसी में 30 जुलाई को सामान्य से 81% कम बारिश हुई।

चिकमगलुरु में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। यहां 30 जुलाई को सामान्य से 581% ज्यादा बारिश हुई।

चिकमगलुरु में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। यहां 30 जुलाई को सामान्य से 581% ज्यादा बारिश हुई।

कोच्चि में भारी बारिश के चलते सड़कों पर भरा पानी।

कोच्चि में भारी बारिश के चलते सड़कों पर भरा पानी।

1 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है

  • 1 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में अतिभारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) बारिश का अलर्ट है।
  • वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) की संभावना जताई है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, असम, मेघालय, गुजरात में 7 सेमी के आसपास बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…