मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी रेड: यूपी के 20 और एमपी के 15 ठिकानों पर हुई छापेमारी; 150 से ज्यादा अफसर शामिल

कानपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिविल लाइंस स्थित मयूर ग्रुप के मालिकों के घर मयूर विला में भी कार्रवाई चल रही है।

कानपुर की बड़ी वनस्पति तेल कंपनी मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, कानपुर समेत यूपी में करीब 20 और मध्य प्रदेश के 15 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। इसमें 150 से अधिक अफसर कार्रवाई में शामिल हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे टीमें पहुंच गईं। इसके बाद सभी परिसर सील कर दिए गए हैं। सोर्स के मुताबिक, करीब 1 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

5 मंजिला आलीशान कोठी में 2 दर्जन से अधिक अधिकारी
सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की कोठी 5 मंजिला बेहद आलीशान बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक यहां 2 दर्जन से अधिक आयकर अधिकारियों की टीमें मौजूद हैं। आयकर अधिकारियों ने तब छापेमारी की है, जब कंपनी के दोनों डायरेक्टर इसी आलीशान कोठी में मौजूद हैं। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं।

मयूर विला घर के बाहर खड़ी आयकर अधिकारियों की गाड़ी।

मयूर विला घर के बाहर खड़ी आयकर अधिकारियों की गाड़ी।

रनियां स्थित औद्योगिक क्षेत्र में खड़ा किया साम्राज्य
कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। मयूर ग्रुप ने फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है। वहीं आयकर सूत्रों के मुताबिक कंपनी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की जा रही थी। करीब 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर चोरी की बात फिलहाल सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं। रनियां स्थित फैक्ट्री में भी आयकर की टीम मौजूद है।

पहले भी 2021 में हो चुकी है छापेमारी
कानपुर में मयूर वनस्पति के ठिकानों 30 दिसंबर 2021 को भी DGGI लखनऊ के छापे में आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। चार साल पुराने इस मामले में कंपनी के मालिक सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता भी फंसे थे। वर्ष 2019 में डीआरआई ने (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने मयूर वनस्पति पर छापा मारकर कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया था।

5 मंजिला इमारत में आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

5 मंजिला इमारत में आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

2019 में भी हुई ग्रुप पर कार्रवाई
25 फरवरी 2019 को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) कोलकाता और लखनऊ की टीमों ने मयूर वनस्पति के निर्माता सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर संयुक्त रूप से छापा मारा था। इसमें पता चला था कि कारोबारी बांग्लादेश के रास्ते थाईलैंड से कच्चा माल (वनस्पति ऑयल) मंगाते थे। थाईलैंड से सीधे आयात पर टैक्स अधिक है, इसलिए इस रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में कंपनी के एक संचालक को गिरफ्तार भी किया गया था।

कानपुर के कारोबारियों पर IT रेड, 25 करोड़ कैश मिला:300 अफसरों ने 95 घंटे में 600 करोड़ के फर्जी लेन-देन, 100 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

कानपुर में बुलियन, ज्वेलरी और रियल एस्टेट कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में चार दिन से चल रही आयकर विभाग ( IT) की छापेमारी मंगलवार को खत्म हो गई। 300 अफसरों ने 95 घंटे की रेड में 600 करोड़ के फर्जी लेन-देन पकड़े। ज्वैलर्स के ठिकानों पर रेड के दौरान 25 करोड़ रुपए की नकदी और करीब 70 किलो सोना-चांदी सीज किया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…