मणिपुर में फिर 2 की मौत: अब तक 160 ने जान गंवाई; G20 के लिए आए बाइडेन; चीन में आईफोन बैन, शेयर गिरे

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Delhi G20 Summit Mallikarjun Kharge | Rahul Gandhi Narendra Modi

12 मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर G20 के लिए भारत आए दुनिया के बड़े नेताओं से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर मणिपुर से आई। राज्य में फिर भड़की हिंसा से 2 लोगों की जान चली गई और 50 लोग घायल हो गए। हम आपको आगे चीन में बैन हुए आईफोन के बारे में बताएंगे…

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू G20 नेताओं के लिए डिनर होस्ट करेंगी। इसमें विदेशी मेहमानों के अलावा देश के कई बड़े राजनेता शामिल होंगे।
  2. यूरोप दौरे के तीसरे दिन राहुल गांधी फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही लेबर यूनियन के वर्कर्स से भी मिलेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. G20 समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे, US प्रेसिडेंट से PM मोदी की बातचीत

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में बाइडेन और मोदी। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में बाइडेन और मोदी। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

आज से शुरू हो रही G20 समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देर रात PM मोदी से मुलाकात की। भारत और अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा की। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे।

इधर, समिट से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे को G20 डिनर में इनवाइट न करने पर विवाद छिड़ गया। तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मोहन कुमार मंगलम ने कहा कि पीएम मोदी ने खड़गे को इसलिए नहीं बुलाया, क्योंकि वे दलित हैं।

ये खबर अहम क्यों है: G20 ग्रुप में 19 देश हैं और 20वां यूरोपीय संघ है। इसका सम्मेलन साल में एक बार होता है। इसमें दुनियाभर के आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, भ्रष्टाचार और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है। जो देश इस सम्मेलन की अध्यक्षता करता है, उसका काम किसी विषय को लेकर सभी देशों के बीच आम सहमति बनाना होता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. ब्रसेल्स में राहुल बोले- PM मोदी देश का नाम बदलना चाहते, भारत में गांधी-गोडसे विजन की लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूरोप दौरे पर ब्रसेल्स में कहा कि भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई चल रही है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियां पर हमला किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A अलायंस को लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, इसीलिए वो देश का नाम तक बदलना चाहते हैं।

ये खबर अहम क्यों है: ये राहुल का साल का तीसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वे मार्च में ब्रिटेन और जून में अमेरिका दौरे पर गए थे। वहां भी उन्होंने देश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा था। 1 जून को राहुल ने वॉशिंगटन डीसी के प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि 1947 के बाद मानहानि मामले में सबसे बड़ी सजा मुझे मिली, क्योंकि मैंने संसद में अडाणी का मुद्दा उठाया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मणिपुर में हिंसा से फिर 2 की मौत, 50 घायल; सेना की वर्दी पहनकर उग्रवादियों ने हमला किया

ये तस्वीरें में पिछले चार महीने से जारी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की है।

ये तस्वीरें में पिछले चार महीने से जारी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की है।

मणिपुर में ​​​​​​फिर से हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना की वर्दी पहने उग्रवादियों ने एक समुदाय पर हमला किया। इसी के बाद हिंसा भड़क उठी। इस बीच केंद्र ने हिंसा पर काबू पाने के लिए जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी कर रहे 2 हजार जवानों को मणिपुर में फिर से तैनात किया है।

ये खबर अहम क्यों है: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मणिपुर में 6523 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 19 केस महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़े हैं। राज्य में हुई हिंसा मामलों की जांच CBI ने 53 अफसर कर रहे हैं। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. चीन में आईफोन पर लगा बैन, एप्‍पल कंपनी का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ गिरा

चीन ने आईफोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। हालांकि, यह नियम केवल सरकारी अधिकारियों पर लागू है। इसकी जानकारी चीन के बाहर आते ही एपल कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर करीब 6% टूटे है। दो दिन की इस गिरावट से एपल का मार्केट कैप करीब 17 लाख करोड़ रुपए घट गया।

ये खबर अहम क्यों है: चीन को डर है कि आईफोन के जरिए उनके देश की जासूसी हो सकती है। ऐसे में चीन ने अमेरिकी कंपनी एपल सहित दूसरे देशों के डिवाइस के यूज पर रोक लगा दी है। तीन महीने पहले रूस ने अमेरिका पर आईफोन से जासूसी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एपल ने सभी आरोपों को खारिज किया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित, BJP ने 3 सीटें जीतीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं।

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं, बंगाल की एक सीट पर TMC ने जीत हासिल की। इसके अलावा UP की घोसी सीट में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने जीत हासिल की और झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM को जीत मिली।

ये खबर अहम क्यों है: छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP के हिस्से में 3, जबकि विपक्षी दलों के खाते में 4 सीटें आई हैं। इस पर कांग्रेस का कहना है कि लोगों ने BJP के विकल्प के रूप में उसे स्वीकार कर लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. रेप पीड़िता बयान से पलटी, कोर्ट ने फिर भी दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई

राजस्थान की स्पेशल कोर्ट ने एक रेप के केस में पीड़िता और परिवार के बयानों से पलटने के बाद भी दोषी को 20 साल की सजा सुनाई। कोर्ट का कहना है कि DNA रिपोर्ट से साबित होता है कि दोषी ने नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाए थे। इसलिए उसे सजा देना जरूरी।

ये खबर अहम क्यों है: पीड़िता के पिता ने जयपुर एक थाने में 23 मार्च 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी स्कूल गई, जो 24 घंटे बाद भी नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को एक होटल से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मेडिकल टेस्ट करवाया। इसमें पाया गया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि, जब कोर्ट में केस आगे बढ़ा तो पीड़िता और उसके माता-पिता अपने बयानों से मुकर गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. वाराणसी कोर्ट ने ASI को ज्ञानवापी सर्वे के लिए 4 हफ्ते और दिए, 6 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट

वाराणसी की एक अदालत ने ASI टीम को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने के लिए 4 हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है। कोर्ट ने ASI से 6 अक्टूबर तक सर्वे रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मुस्लिम पक्ष सर्वे पर बार-बार रोक लगा रहा था। उसका कहना था कि ASI को 2 सितंबर तक ही सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने समय था।

ये खबर अहम क्यों है: काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी केस में 1991 में वाराणसी कोर्ट में पहला मुकदमा दाखिल हुआ था, जिसमें ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई थी। मस्जिद कमेटी इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति रखने का आदेश दिया था। 2019 में वाराणसी कोर्ट में फिर से इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. शरद पवार बोले- अजित का अध्यक्ष बनना गैरकानूनी: इलेक्शन कमीशन को बताया- मैं ही NCP चीफ; अजित ने कहा- बहुमत हमारे पास (पढ़ें पूरी खबर)
  2. कोर्ट ने ASI को ज्ञानवापी सर्वे को 8 हफ्ते दिए: 35 वें दिन मसाजिद कमेटी ने सर्वे टीम को परिसर में जाने से रोका था (पढ़ें पूरी खबर)
  3. महाराष्ट्र में मंत्री के सिर पर हल्दी पाउडर डाला: मराठा आरक्षण के लिए पत्र देने आया था, कहा- CM पर भी काला रंग फेंकूंगा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. गाजियाबाद-नोएडा में डॉग अटैक के रोजाना 400 केस: रिटायर्ड IAS को काटा; सड़कों पर सवा लाख आवारा कुत्ते (पढ़ें पूरी खबर)
  5. गुजरात हाईकोर्ट ने नाबालिग के गर्भपात की मंजूरी दी: आरोपी शादी करने और बच्चे की जिम्मेदारी उठाने तैयार, लेकिन नाबालिग के माता-पिता तैयार नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  6. जयपुर में रेप पीड़िता बयान से पलटी, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा: कोर्ट ने DNA रिपोर्ट को माना आधार; कहा- नाबालिग की सहमति महत्व नहीं रखती (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

जादू-टोना के शक में MP में महिलाओं ने छाती पर बैठकर युवक को पेशाब पिलाई

35 साल के आदिवासी युवक को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। उसे पेशाब भी पिलाई।

35 साल के आदिवासी युवक को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। उसे पेशाब भी पिलाई।

MP के छिंदवाड़ा में महिलाओं ने जादू टोने के शक में आदिवासी युवक की छाती पर बैठकर बोतल में भरी पेशाब पिलाई। उसे पीटते हुए जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। युवक का नाम छोटेलाल उईके है। ग्रामीणों का कहना है कि वो गांव की महिलाओं के कपड़े चुराकर जादू-टोना करता है। इसी वजह से उसकी पिटाई की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. G20 के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर: Ask गीता टूल से मिलेगा हर सवाल का जवाब, 5 हजार साल का इतिहास दिखेगा
  2. हड्डियों से आती है चटकने की आवाज: कब्जियत बनी रहती, खाने की थाली बांटें तीन हिस्सों में; दूर होंगी सारी परेशानियां
  3. पहले मोदी की विजिट, अब बाइडेन का दौरा: खुली बांहों से क्यों मिल रहे दोनों देश, करीबी की 8 वजहें जान लीजिए
  4. एशिया कप के टॉप प्लेयर्स: टॉप-3 गेंदबाजों में सभी पाकिस्तानी, बैटर्स में बाबर दूसरे पर; एक भी भारतीय टॉप-5 में नहीं
  5. बिजनेस डूबा तो 14 कमरे का बंगला छोड़ना पड़ा: कॉलेज के साथ कॉल सेंटर में काम किया, रोज 12 ऑडिशन देती थीं एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका
  6. राजस्थान के उदयपुर संभाग के 6 जिलों की 28 सीटों का रिजल्ट: दैनिक भास्कर ऐप पर उम्मीदवारों का सर्वे, लोगों को 10 विधायक नापसंद, 3 मंत्री पसंद
  7. ग्वालियर-चंबल के 7 जिलों की 31 विधानसभा सीटों का रिजल्ट: दैनिक भास्कर ऐप पर उम्मीदवारों का सर्वे, 19 मौजूदा विधायक नापसंद, इनमें 7 मंत्री

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…