मणिपुर में आर्मी पर टेरर अटैक: ​​​​​​​असम राइफल्स के CO सहित 5 जवान शहीद; म्यांमार बॉर्डर सील, सेना ने शुरु किया तलाशी अभियान

एक मिनट पहले

मणिपुर में शनिवार को सेना के काफिले पर उग्रवादी हमला हुआ है। इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवान मारे गए हैं। वहीं, 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे आशीष त्रिपाठी (5) की भी इस हमले में मौत हो गई है। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई, जहां उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर IED अटैक कर दिया।

उग्रवादी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी।

उग्रवादी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी।

असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा में पढ़ाई की थी। असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कमांडेंड रहे त्रिपाठी को डिफेंस स्टडी में M.Sc. करने के बाद प्रोमोशन मिला था।

आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी
भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने को मणिपुर आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी गई है। हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए म्यांमार बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आर्मी हेडक्वार्टर स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

PM मोदी ने घटना पर दुख जताया
मणिपुर में हुए आतंकी घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा- मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं, जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

6 दिन पहले मिलकर लौटे थे माता-पिता; नाश्ते के समय मिली मौत की खबर

पत्नी अनुजा शुक्ला के साथ कर्नल विप्लव त्रिपाठी। (फाइल फोटो)

पत्नी अनुजा शुक्ला के साथ कर्नल विप्लव त्रिपाठी। (फाइल फोटो)

न्यूज एजेंसी ANI ने एक सेना अधिकारी के हवाले से बताया कि आतंकवादियों ने पहले कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिले पर घात लगाकर हमला करने के लिए IED ब्लास्ट किया और इसके बाद वाहनों पर फायरिंग की। वे अपने फॉरवर्ड कंपनी बेस से अपने बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे।

कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बेटा अबीर। (फाइल फोटो)

कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बेटा अबीर। (फाइल फोटो)

कर्नल त्रिपाठी ने 8वीं तक की पढ़ाई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में की थी। उनके छोटे भाई का नाम अनिल त्रिपाठी है। वे सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उनके दादा डॉ. किशोरी मोहन त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

बेटे अबीर के साथ कर्नल विप्लव त्रिपाठी। (फाइल फोटो)

बेटे अबीर के साथ कर्नल विप्लव त्रिपाठी। (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निंदा की

राजनाथ सिंह ने हमले को कायराना कहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले पर दुख जताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है। साथ ही इस हमले का जवाब देने की बात कही है।

मणिपुर के CM ने हमले की निंदा की
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिली है कि हमले में CO और उनका परिवार भी मारा गया है। राज्य की पुलिस और पैरा मिलिट्री उग्रवादियों से निपट रहे हैं। हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ के CM ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकार ने शेयर किया CO का वॉट्सऐप स्टेटस

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, श्रद्धांजलि दी

श्रीनगर में भी घात लगाकर काफिले पर किया था हमला

इससे पहले 5 नवंबर को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SKIMS) के सामने आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला किया था। नागरिकों की मौजूदगी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल हो गए थे।

आतंकवादी संगठन गाजी स्क्वॉड ने बेमिना में सुरक्षाबलों पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। संगठन ने कहा था कि हमला पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वाले लोगों पर दर्ज FIR के विरोध में किया गया।

खबरें और भी हैं…

.