भास्कर LIVE अपडेट्स: जापान की राजधानी में टोक्यो में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, 32 घायल; लेह और म्यांमार में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट | राजस्थान दिल्ली एमपी उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई समाचार | ड्रग्स का मामला आज नवीनतम

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान की राजधानी टोक्यो में बीती रात 10.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। तेज झटकों में करीब 32 लोग घायल हुए। हालांकि जापान के मौसम विभाग ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इस भूकंप का केंद्र टोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में जमीन से 80 किमी नीचे मिला है।

इसके अलावा कल रात म्यांमार में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भारत में लद्दाख के लेह में भी रात 12.30 बजे के करीब 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनेई इलाके में भी 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें कम से कम 20 लोगों की जान गई। इनमें एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं। करीब 300 लोग घायल भी हुए।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

प्रशांत महासागर में किसी अनाजान चीज से टकराई अमेरिकी पनडुब्बी
अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी को प्रशांत महासागर में किसी अनजान चीज से टकराई। इससे पनडुब्बी को क्षति पहुंची है। अमेरिकी नेवी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी पनडुब्बी USS कनेक्टिकट पनडुब्बी जब 2 अक्टूबर की दोपहर में प्रशांत महासागर के अंदर साउथ चाइना सी में ऑपरेट कर रही थी, तभी यह किसी चीज से टकराई। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन कई सेलर्स हल्के तौर पर जख्मी हुए हैं। कनेवी ने कहा कि वे क्षति का अनुमान लगा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF जवान की गोली से नागरिक की मौत
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को CRPF जवान ने एक नागरिक को गोली मार दी। एक सिग्नल पर एक गाड़ी को रुकने को कहा लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। ड्राइवर गाड़ी को लेकर भागने लगा, जिसके बाद रिजर्व बल के जवानों के आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। लेकिन गाड़ी का ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान और मामले की जांच की जा रही है।

आर्यन की जमानत पर मुंबई सेशन कोर्ट में सुनवाई आज

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आर्यन की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी। NCB ने 11 अक्टूबर तक सभी आरोपियों की कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने अनुमति नहीं दी। फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत याचिका पर भी सुनवाई करने की अपील की थी। इसका ASG अनिल सिंह ने विरोध किया। कोर्ट ने भी गुरुवार को जमानत पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। अब शुक्रवार यानी आज सुबह 11 बजे जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

केंद्रीय मंत्री के बेटे को समन
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया। ये नोटिस धारा 160 के तहत चस्पा किया गया है। इमसें मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए लखीमपुर खीरी बुलाया है। यहां उसे जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखना होगा।

मंत्री का घर लखीमपुर के शाहपुरा कोठी इलाके में है। गुरुवार को आईजी लक्ष्मी ने भी कहा था कि आशीष कहां है, इस बारे में पता नहीं है। लखीमपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया है।

नासा के रोवर की तस्वीरों से मिला मंगल पर प्राचीन नदी डेल्टा की मौजूदगी का प्रमाण
नासा के पर्सिवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह से जो तस्वीरें भेजी हैं, उनसे साफ होता है कि कई अरब साल पहले इस ग्रह का लैंडस्केप बनाने में पानी की क्या भूमिका रही है। फरवरी में रोवर जेजेरो नाम के क्रेटर में लैंड हुआ था, जिसे लेकर वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यहां पहले एक नदी रही होगी जो इस झील में पानी सप्लाई करती होगी। रोवर की तस्वीरों का एनालिसिस करने के बाद नासा की एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट एमी विलियम्स को मंगल पर मौजूद क्रेटर और पृथ्वी पर नदी के डेल्टा के पैटर्न के बीच कई समानताएं मिलीं। इसी से समझा जा रहा है कि मंगल पर इसका निर्माण कैसे हुआ होगा।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र का बेटा सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश होगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर खीरी हिंसा की अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी।
  • 1997 में हुए उपहार सिनेमा कांड में सबूतों के साथ छेड़छाड़ मामले में दिल्ली की अदालत आदेश सुनाएगी।

खबरें और भी हैं…

.