भास्कर अपडेट्स: CBI ने 3,800 करोड़ रुपए के घोटाले में इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म के खिलाफ FIR दर्ज की

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Uttarakhand Hotel Fire Accident | Delhi Mumbai MP Rajasthan News

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने यूनिटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी, उसके पूर्व CMD किशोर कृष्णाराव अवारशेखर और अन्य लोगों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज किया है। कंपनी पर बैंकों के साथ 3,847 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप है। FIR दर्ज करने के बाद CBI ने मुंबई में चार जगहों पर रेड डाली।