भास्कर अपडेट्स: सेंट्रल नाइजीरिया में सिलसिलेवार हमलों में 113 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

  • Hindi News
  • International
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के सेंट्रल हिस्से के गांवों में शनिवार-रविवार को हुए सिलसिलेवार हमलों में करीब 113 लोगों की मौत हुई है। इसकी जानकारी सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने दी। रविवार शाम तक सेना ने यहां 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी।

बोक्कोस लोकल गवर्नमेंट के एक्टिंग चेयरमैन मंडे कास्सा ने बताया कि डाकुओं के गिरोह ने 20 समुदायों पर हमला किया था। इन समुदायों से 113 लोगों की डेड बॉडी निकाली गई है, जबकि 300 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इन हमलों के कौन जिम्मेदार है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।