भास्कर अपडेट्स: लंदन के क्रिमिनल कोर्ट की बिल्डिंग में धमाके के बाद आग, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Gyanvapi Masjid Basement | Delhi Mumbai News

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के क्रिमिनल कोर्ट की बिल्डिंग ओल्ड बैले के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। द सन के मुताबिक, धुआं उठने से पहले बिल्डिंग में तेज धमाका हुआ था। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। BBC के मुताबिक, आग लगने से पहले बिल्डिंग की पावर सप्लाई भी कट गई थी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तमिलनाडु CM स्टालिन ने कहा- PM मोदी ऐसे बोलते हैं जैसे वह विपक्ष में हों और कांग्रेस सत्ता में

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा- मोदी जब से सत्ता में आए हैं तब से लगातार ऐसे बोल रहे हैं मानो BJP विपक्ष में है और कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है। संसद में पीएम ने ऐसा व्यवहार किया मानो वह कोई विपक्षी नेता हों। उन्होंने कांग्रेस को लेकर जो कहा वो पहेली की तरह है, जिसे समझा नहीं जा सकता है।

तमिलनाडु में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के ऊटी में बुधवार (7 फरवरी) की दोपहर निर्माणाधीन इमारत ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते हैं पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

​​​एक दिन बढ़ा संसद का बजट सत्र, 2014 के पहले और बाद की अर्थव्यस्था पर 10 फरवरी को पेश होगा श्वेत पत्र

संसद के बजट सत्र को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। 31 जनवरी से शुरू हुआ यह सत्र 9 फरवरी को खत्म होने वाला था। बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सत्र का आखिरी दिन 10 फरवरी होगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 10 फरवरी को दोनों सदनों में 2014 के पहले और बाद की अर्थव्यस्था पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।

तमिलनाडु में 15 पूर्व विधायक और 1 पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में 15 पूर्व विधायक और 1 पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर की मौजूदगी में बुधवार (7 फरवरी) को इन नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की। बीजेपी में शामिल होने इन नेताओं में ज्यादातर बीजेपी की पूर्व सहयोगी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विधायक हैं।

ज्ञानवापी तहखाना मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को, मुस्लिम पक्ष ने पूजा रोकने की मांग की

वाराणसी में ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक लगाने की मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 फरवरी तय की है।

दरअसल, वाराणसी कोर्ट ने 1 फरवरी को ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में व्यास परिवार को पूजा-पाठ का अधिकार दिया था। उसी दिन शाम को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल याचिका दाखिल करते हुए पूजा पर रोक की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें…

मुंबई से भिवंडी जा रही कार आग लगने से खाक हुई; 5 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित

मुंबई से भिवंडी की ओर जा रही एक कार में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। कार में सवार 5 लोग फौरन बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

महाराष्ट्र के जायकवाड़ी बांध पर मछुआरों का प्रदर्शन, फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट बंद करने की मांग

महाराष्ट्र के अहमदनगर और छत्रपति संभाजीनगर नगर के मछुआरों ने जायकवाड़ी बांध पर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, मछुआरे इस बांध के पानी पर मछली पकड़ते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा, सोलर प्रोजेक्ट लगने से जलीय जीवन प्रभावित होगा और यहां मछलियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। हमारा पूरा जीवन मछलियों पर ही निर्भर है। प्रदर्शनकारियों ने इस प्रोजेक्ट को बंद करने की मांग की है।

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दिल्ली-चंडीगढ़ और उत्तारखंड के 12 ठिकानों पर रेड

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के 12 ठिकानों पर ईडी ने बुधवार (7 फरवरी) को छापा मारा है। उनके दिल्ली-चंडीगढ़ और उत्तराखंड के ठिकानों पर टीम एक साथ पहुंची है। ED ने स्टेट कॉरबेट टाइगर रिजर्व में हुई अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लिया है। रावत ने उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। पूरी खबर पढ़ें…

चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत

साउथ अमेरिकी देश चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलिकॉप्टर क्रैश में मंगलवार देर रात को मौत हो गई। CNN के मुताबिक, हेलिकॉप्टर दक्षिणी चिली के लॉस रिओस इलाके में क्रैश हुआ। इसमें पूर्व राष्ट्रपति समेत 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 सुरक्षित है और खतरे से बाहर हैं। पिनेरा की उम्र 74 साल थी। 2010 से 2014 और 2018 से 2022 तक चिली के राष्ट्रपति थे।

गुजरात के जामनगर में बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे को रेस्क्यू किया, 9 घंटे तक चला ऑपरेशन

गुजरात के जामनगर के गोवाना गांव में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के गिरने के बाद तुरंत फायर सर्विस और NDRF टीम को बुलाया गया था। टीम ने 9 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिलहाल बच्चे का जामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…