भास्कर अपडेट्स: मुजफ्फरनगर में बाइक ने सड़क किनारे सो रहे कावड़ियों को टक्कर मारी, एक की मौत

  • Hindi News
  • National
  • Case Registered In Maharashtra Against A Woman Who Came Via Pakistan On The Basis Of Fake Documents

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 23 जुलाई की देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सो रहे दो कावड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कावड़ यात्री की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खतौली सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान होकर आई महिला के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला फर्जी दस्तावेजों और फर्जी नाम के आधार पर पाकिस्तान गई थी। मामले की जांच में इसका खुलासा हुआ है। महिला के खिलाफ और उसकी मदद करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।