भास्कर अपडेट्स: मुंबई के ठाणे में स्कूल बस ने दो बच्चियों को कुचला, हालत गंभीर

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में ठाणे के नायगांव स्थित अमूल नगर इलाके में एक स्कूल बस ने दो बच्चियों को कुचल दिया। दोनों बच्चियां रास्ता पार कर रही थी। घटना में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि स्कूल बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।