भास्कर अपडेट्स: पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने पैसेंजर्स और CISF जवान से मारपीट की, पहले काटा फिर थप्पड़ मारा

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Pune Woman Assaults CISF| Mumbai Delhi Bhopal Jaipur News

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्डिंग के समय एक महिला ने को-पैसेंजर्स से मारपीट की। मामला बढ़ने पर बीच-बचाव करने आईं CISF की महिला जवान से भी उन्होंने मारपीट की। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह फ्लाइट के टेकऑफ से पहले करीब साढ़े 7 बजे यह घटना हुई।

आरोपी महिला की प्राइवेट एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उसकी दो लोगों से (भाई-बहन) सीट को लेकर बहस हुई। महिला ने उन दोनों से मारपीट करना शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर CISF जवान प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल को बुलाया गया। महिला ने CISF जवान प्रियंका को पहले काटा फिर थप्पड़ मारा।

इसके बाद महिला को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर अजय संकेश्वरी ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को नोटिस जारी कर जाने दिया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली AIIMS के डॉक्टर ने दवाओं के ओवरडोज से खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी इच्छा से यह कदम उठाया

साउथ दिल्ली के हौजखास इलाके में रविवार को एम्स के एक डॉक्टर ने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने इस घटना के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। ऐसी आंशका है कि डॉक्टर ने दवाओं के ओवरडोज का इंजेक्शन लेकर जान दी है। माना जा रहा है कि पत्नी से विवाद के कारण उन्होंने ये कदम उठाया।