भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, एक घायल

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। हादसा शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मरने वाले बच्चों में एक की उम्र आठ साल है वहीं दूसरे की पांच साल बताई जा रही है।