भास्कर अपडेट्स: दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Delhi Borewell Child Falls | Delhi Mumbai News

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास जल बोर्ड प्लांट के अंदर एक बच्चा 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पटाखा गोदाम में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौजूद

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बगल चौक साहू मिल रोड पर स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

भाजपा नेता किशोर मकवाना बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष

भाजपा नेता किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मकवाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रवक्ता हैं। वह एक पत्रकार और कॉलमिस्ट भी हैं।