भारत में कोरोना के हालात का एनालिसिस: अमेरिकी अखबार में मोदी सरकार की तारीफ, लेकिन वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर चेतावनी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • नरेंद्र मोदी लोकप्रियता; भारत कोरोनावायरस संकट | नरेंद्र मोदी और वैक्सीन खुराक नीतियों पर न्यूयॉर्क टाइम्स

वॉशिंगटन डीसी10 घंटे पहले

अमेरिकन मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत में तेजी से हुए 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज सहित मोदी सरकार की कई नीतियों की तारीफ की है। हालांकि, मीडिया हाउस ने पिछले कुछ दिनों में रोजाना वैक्सीनेशन में आई कमी पर चेतावनी भी दी है।

NYT ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस का संकट अब कम होता नजर आ रहा है। यहां 7 महीने पहले तक एक दिन में हजारों लोगों की मौत हो रही थी, जो घटकर प्रतिदिन 500 से नीचे आ गई है। NYT ने वैक्सीनेशन नीतियों में सुधार करने के लिए भारत के नेताओं की भी तारीफ की है।

वैक्सीनेशन का राजनीतिक फायदा मिलेगा
NYT की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया। सरकार इस कामयाबी को जनता के सामने साबित करने में कामयाब हुई है। मोदी सरकार को इसका राजनीतिक फायदा मिल सकता है। दूसरी लहर से निपटने की तैयारियों में मोदी सरकार नाकाम नजर आई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने जनवरी में भारत के लिए कोवीशील्ड की 100 मिलियन (10 करोड़) खुराक अलग रखी थीं, लेकिन सरकार ने उस महीने सिर्फ 11 मिलियन (1.1 करोड़) डोज खरीदे।

NYT ने किस पॉलिसी की तारीफ की?

1. भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया। यह उपलब्धि असंभव लग रही थी।
2. मार्च 2020 से बंद स्कूल इस महीने फिर खुलने लगे हैं, हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं।
3. भारत सरकार की घर-घर वैक्सीनेशन करने की योजना है, इससे फायदा मिलेगा।
4. महीने पहले रोजाना संक्रमण 42,000 था, अब करीब 12,000 प्रतिदिन है। मौतें कम होकर प्रतिदिन 400 के आसपास आ गई हैं।

क्या चेतावनी जारी की?

1. भारत में वैक्सीनेशन धीमा हो गया है। फेस्टिव सीजन के कारण बाजारों में लोग की भीड़ लग रही है।
2. कई राज्यों में वैक्सीनेशन कैंप बंद कर सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं से कहा जा रहा है कि अब उनकी जरूरत नहीं है।
3. विशाल आबादी वाले देश की सिर्फ 25% आबादी ही पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो सकी है।
4. केस कम होने पर लोग लापरवाह हो गए हैं। शॉपिंग मॉल, पार्क और मार्केट में लोग बिना मास्क लगाएं घूम रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

.