भाजपा का मिशन पंजाब 2022 शुरू: शेखावत समेत 3 केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ पहुंचे; रात में पंजाब के नेताओं से किया चुनावी मंथन, आज प्रेस कान्फ्रेंस

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • चंडीगढ़
  • बीजेपी का मिशन पंजाब 2022 शुरू, शेखावत समेत 3 केंद्रीय मंत्री पहुंचे चंडीगढ़; पंजाब के नेताओं से मुलाकात कर बनाएंगे चुनावी रणनीति

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के नेताओं से मीटिंग करते केंद्रीय मंत्री।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी पंजाब में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए तीन केंद्रीय मंत्री बुधवार रात को चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इनमें पंजाब प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, सह प्रभारी हरदीप पुरी और मीनाक्षी लेखी शामिल हैं। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सह प्रभारी सांसद विनोद चावड़ा भी होंगे। पंजाब की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, तरूण चुघ, डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और वरिष्ठ नेता विजय सांपला रहे।

इसके बाद रात में पंजाब चुनाव को लेकर मंथन चला। जिसमें पंजाब के बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, भाजपा को पंजाब चुनाव में आ रही परेशानियों के बारे में भी बातचीत की गई। आज चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रमुख नेता पत्रकारों से बातचीत कर पंजाब चुनाव के बारे में बताएंगे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से चर्चा करते भाजपा नेता।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से चर्चा करते भाजपा नेता।

अकाली दल से अलग होकर लड़ेगी भाजपा

पंजाब में इस बार भाजपा अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन के मुद्दे पर अकाली दल ने गठजोड़ तोड़ दिया था। पंजाब के भीतर भाजपा को किसानों का उग्र विरोध झेलना पड़ रहा है। उनके एक विधायक के कपड़े फाड़े जा चुके हैं तो कई वरिष्ठ नेताओं को किसानों ने बंधक तक बना लिया था। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में भाजपा में चुनाव को लेकर बड़ा मंथन किया जा रहा है।

पंजाब भाजपा नेताओं से चुनावी मंथन करते केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता

पंजाब भाजपा नेताओं से चुनावी मंथन करते केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता

कैप्टन अमरिंदर सिंह का मिलेगा सहारा

भाजपा के लिए बड़ा दांव कैप्टन अमरिंदर सिंह का चेहरा है। कांग्रेस ने सीएम की कुर्सी से हटाया तो अमरिंदर नई पार्टी बना रहे हैं। वह पहले भी कह चुके हैं कि वो किसान आंदोलन को हल करवा बीजेपी से सीट शेयरिंग करेंगे। कैप्टन आज ही दिल्ली में अमित शाह से भी मिल रहे हैं। जिसमें किसान आंदोलन को हल करने पर चर्चा होगी। अगर कैप्टन किसान आंदोलन हल करवाने का क्रेडिट ले जाते हैं तो फिर बीजेपी उनके सहारे पंजाब चुनाव में मजबूती से लड़ाई लड़ सकती है।

खबरें और भी हैं…

.