बेंगलुरु में डिप्टी डायरेक्टर महिला जियोलॉजिस्ट का मर्डर: सीनियर अधिकारी ने कहा- प्रतिमा ने हाल ही में कुछ जगहों पर छापेमारी की थी

बेंगलुरु27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिमा पिछले चार साल से माइंस और जियोलॉजी डिपार्टमेंट में जॉब कर रही थीं। (फाइल फोटो)

बेंगलुरु में माइंस और जियोलॉजी डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर प्रतिमा (43) की 4 नवंबर को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को प्रतिमा का शव उनके घर पर मिला था।

प्रतिमा के सीनियर अधिकारी दिनेश का कहना है कि उन्होंने हाल ही में कुछ जगहों पर छापेमारी की थी। वे बहुत एक्टिव और बहादुर महिला थीं। चाहे छापेमारी हो या कोई कार्रवाई, उन्होंने डिपार्टमेंट में बड़ा नाम कमाया। प्रतिमा का कोई दुश्मन नहीं था, वे अपना काम नियमों को ध्यान में रखकर करती थीं, इसीलिए डिपार्टमेंट में सबलोग उनकी तारीफ करते थे।

पुलिस ने रविवार (5 नवंबर) को बताया कि प्रतिमा पिछले चार-पांच सालों से यहां अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटा शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली गांव में रहते हैं। शनिवार (4 नवंबर) रात से प्रतिमा किसी का फोन नहीं उठा रही थीं। इसके बाद प्रतिमा के भाई आज सुबह उनके घर पहुंचे। वहां प्रतिमा की डेड बॉडी पड़ी थी।

घटना को लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम सिद्धारमैया ने मैसूर में कहा- प्रतिमा की हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। हम इसकी जांच करा रहे हैं।

प्रतिमा 4 नवंबर को रात 8 बजे ऑफिस से घर पहुंची थीं। करीब 8:30 बजे उनकी हत्या हो गई।

प्रतिमा 4 नवंबर को रात 8 बजे ऑफिस से घर पहुंची थीं। करीब 8:30 बजे उनकी हत्या हो गई।

ड्राइवर ने रात 8 बजे प्रतिमा को ऑफिस से घर छोड़ा था
बेंगलुरु सिटी के साउथ डिवीजन के DCP राहुल कुमार ने बताया कि प्रतिमा पिछले चार साल से बेंगलुरु में काम कर रही थीं। वो हर रोज रात 8 बजे ऑफिस से घर आती थी। शनिवार 4 नवंबर को भी करीब 8 बजे प्रतिमा के ड्राइवर ने उन्हें घर ड्रॉप किया था।

पुलिस बोली- गला घोंटने और काटने से प्रतिमा की मौत हुई
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, प्रतिमा की हत्या घर पहुंचने के आधे घंटे बाद यानी रात 8:30 बजे के आसपास की गई। प्रतिमा की मौत गला घोंटने और काटने से हुई। पुलिस ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका को खारिज किया है।

DCP ने कहा कि घर से किसी ज्वेलरी या कीमती सामान की चोरी नहीं हुई। मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। फोरेंसिक और टेक्नीकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस अधिकारी राहुल कुमार शाहपुरवाड ने कहा- फॉरेंसिक और टेनिक्ल टीमें अपना काम कर रही हैं। जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक बार हमें पता चल जाएगा कि वास्तव में क्या हुआ था, तो हम आगे की जानकारी शेयर करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

पटना के होटल में महिला कॉन्स्टेबल की हत्या:पति गोली मारकर भागा; बॉडी पर कपड़े नहीं, कमरे में फैला सिंदूर और खून

पटना जंक्शन स्थित एक होटल में पति ने महिला कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई। महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे में खून और सिंदूर बिखरा हुआ था। कॉन्स्टेबल का नाम शोभा (30) है। वह भागलपुर जिला पुलिस की कॉन्स्टेबल थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हत्या के 2 साल बाद मिला महिला कॉन्स्टेबल का कंकाल:साथी हवलदार ने मर्डर किया; लोग जिंदा समझें इसलिए रिकॉर्डेड ऑडियो परिवार को भेजता रहा

दिल्ली पुलिस ने दो साल पुराने महिला कॉन्स्टेबल मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुरेंद्र राणा और उसके दो साथियों को अरेस्ट किया। आरोपी ने बताया कि वह मोना नाम की महिला से प्यार करता था। जब उसने शादी से मना किया तो उसकी हत्या कर दी। इस दौरान वह मोना के ID कार्ड और सिम कार्ड का इस्तेमाल करता रहा, ताकि किसी को मोना की मौत का शक न हो। पूरी खबर यहां पढ़ें…​​​​​

खबरें और भी हैं…