बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या: पूर्व मंत्री के दरभंगा वाले घर में शव मिला, धारदार हथियार से मारा गया – Darbhanga News

बेड के ऊपर जीतन सहनी की बॉडी मिली है। इस घर में वे अकेले रहते थे

बिहार के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा में उनके घर से मिला है। धारदार हथियार से हमला किया गया है। मौके पर घर का सामान बिखरा पड़ा है।

.

पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर मर्डर किया गया है। हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। एसपी देहात की अगुवाई में एसआईटी जांच करेगी। घटना दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है।

जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी हैं। एक बेटी है उनकी शादी हो चुकी है वे मुंबई में रहती हैं। मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं।

मुकेश सहनी बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई जनसभाएं की थीं। VIP महागठबंधन में शामिल है।

जीतन सहनी की लाश घर में बेड पर पड़ी मिली।