फोर्ब्स ने जारी की भारतीय अमीरों की लिस्ट: टॉप-100 अमीरों की दौलत इस साल 19 लाख करोड़ बढ़ी, मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल टॉप पर, अडाणी दूसरे नंबर पर

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • 100 अमीरों की संपत्ति में इस साल 19 लाख करोड़ की बढ़ोतरी, 6 नए अमीर शामिल, मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल टॉप पर, अदानी दूसरे नंबर पर; सावित्री जिंदल समेत 6 महिलाओं को मिला स्थान

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुकेश अंबानी सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं, दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी हैं।

फोर्ब्स इंडिया ने इस साल के लिए भारत के 100 शीर्ष अमीरों की सूची गुरुवार को जारी की है। इस सूची में लगातार 14वें साल मुकेश अंबानी सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी हैं। लिस्ट में छह महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। इनमें सबसे पहला नाम सावित्री जिंदल का है। वे इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 1.35 लाख करोड़ रुपए है।

सूची में लीना तिवारी, दिव्या गोकुलनाथ, किरण मजूमदार शॉ, गुप्ता परिवार और मल्लिका श्रीनिवासन का नाम भी शामिल है। सूची में 6 नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। सूची में शामिल 100 अमीरों की संपत्ति इस साल 19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी है।

सूची में आए नए अरबपति 64 से 87 साल के, उनकी रैंक भी 57 से लेकर 100 तक

इंदर जयसिंघानी

मैं

68 साल के इंदर 57वें नंबर पर हैं। नेटवर्थ 27 हजार करोड़ रुपए है। वह पॉलीकैब इंडिया के चेयरमैन और एमडी हैं।

अरविंद लाल

डॉ लाल पैथलैब्स के सीईओ लाल 72 साल के हैं। वह 19 हजार करोड़ रुपए के मालिक हैं। सूची में वह 87वें नंबर पर हैं।

अशोक बूब

क्लीन साइंस टेक्नोलाॅजी से जुड़े बूब सूची में 93वें स्थान पर हैं। 69साल के बूब की संपत्ति 17 हजार करोड़ से ज्यादा है।

दीपक मेहता

64 साल के मेहता 97वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 15330 करोड़ रुपए है। वह केमिकल कंपनी दीपक नाइट्रेट के चेयरमैन हैं।

बजरंगलाल टापरिया​​​​​​​​​​​​​​

14500 करोड़ की नेटवर्थ के साथ टापरिया की रैंक 99वीं है। सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मालिक टापरिया 87 साल के हैं।

योगेश कोठारी

14500 करोड़ के मालिक अल्काइल एमाइन केमिकल्स के एमडी योगेश की रैंक 100वीं है। उनकी उम्र 72 साल है।

सबसे युवा अरबपति

​​​​​​​दिव्या गोकुलनाथ​​​​​​​​​​​​​​

35 वर्षीय दिव्या लर्निंग प्लेटफार्म बायजूस से जुड़ी हैं। संपत्ति 30,294 करोड़ रु,. रैंक 47 है।

निखिल कामत​​​​​​​​​​​​​​

35 वर्षीय निखिल जिरोधा ब्रोकिंग से जुड़े हैं। नेटवर्थ 19,373 करोड़ रुपए, रैंक 86वीं है।

ये सबसे बुजुर्ग

पालोनजी मिस्त्री

92 साल के मिस्त्री सबसे बुजुर्ग अरबपति हैं। नेटवर्थ 1.22 लाख करोड़ रुपए, रैंक 9वीं है।

देवेंद्र जैन

92 साल के जैन गुजरात फ्लोरोकेमिकल से जुड़े हैं। नेटवर्थ 22,400 करोड़ रुपए और रैंक 70 है।

खबरें और भी हैं…