फतेहपुर सीकरी घूमने आई फ्रांस की टूरिस्ट की मौत: दीवान-ए-खास के पास फोटो ले रही थी, रेलिंग टूटने से नीचे गिरी; देर से पहुंची एंबुलेंस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Foreign Tourist Fell From The Railing In Fatehpur Sikri, Did Not Get Treatment In The Monument, Ambulance Came Within An Hour, Condition Of The Tourist Is Critical.

आगरा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर सीकरी में रेलिंग से गिरने के बाद विदेशी महिला पर्यटक घायल हो गई। इलाज में देरी से मौत हो गई।

आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक महिला पर्यटक रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पर्यटक को स्मारक में आधे घंटे तक इलाज नहीं मिला। एंबुलेंस आने में भी करीब एक घंटा लग गया। गंभीर हालत में महिला पर्यटक को आगरा के एसएन इमरजेंसी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। घटना दोपहर दो बजे की है।

जानकारी के अनुसार, फ्रांस से 20 टूरिस्ट फतेहपुर सीकरी घूमने आए थे। इनके साथ आई महिला टूरिस्ट एस्मा (61) अपने पांच दोस्तों के साथ रेलिंग के पास खड़ी होकर फोटो ले रही थी। रेलिंग कमजोर होने के कारण 9 फीट की ऊंचाई से महिला गिर गई। नीचे गिरने से वो बेहोश हो गई। काफी देर तक पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया गया।

यह तस्वीर फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास की है। यहीं के रेलिंग के टूटने से फ्रांस की महिला टूरिस्ट घायल हो गई।

यह तस्वीर फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास की है। यहीं के रेलिंग के टूटने से फ्रांस की महिला टूरिस्ट घायल हो गई।

1 घंटे के बाद पहुंची एंबुलेंस
करीब एक घंटे बाद किरावली से एंबुलेंस आई। इसके बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। हालत गंभीर होने पर रेनबो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रेनबो हॉस्पिटल के जीएम राकेश आहूजा ने बताया कि पर्यटक को जब उनके यहां लाया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पहले ये तीन तस्वीरें देखिए…

घायल विदेशी पर्यटक को होश में लाने के लिए पानी डाला गया। उसके साथ आए लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे।

घायल विदेशी पर्यटक को होश में लाने के लिए पानी डाला गया। उसके साथ आए लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे।

रेनबो हॉस्पिटल में विदेशी पर्यटक की मौत की सूचना पर डीएम, डीसीपी सिटी और सीएमओ भी पहुंचे।

रेनबो हॉस्पिटल में विदेशी पर्यटक की मौत की सूचना पर डीएम, डीसीपी सिटी और सीएमओ भी पहुंचे।

यह तस्वीर महिला पर्यटक एस्मा (61) के पति की है। पत्नी की मौत के बाद हॉस्पिटल में उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह तस्वीर महिला पर्यटक एस्मा (61) के पति की है। पत्नी की मौत के बाद हॉस्पिटल में उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

फ्रांस से आया है 20 टूरिस्ट का दल

मौत की सूचना मिलने पर डीएम भानू गोस्वामी, डीसीपी सिटी, सीएमओ रेनबो हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला पर्यटक के पति से बातचीत की। महिला पर्यटक एस्मा (61) के पति ने बताया, 20 लोगों का दल फ्रांस से आगरा घूमने आया था। फतेहपुर सीकरी में दीवान-ए-खास के पास रेलिंग के सहारे फोटो क्लिक कर रहे थे तभी हादसा हो गया।

पूरे मामले की कराई जाएगी मजिस्ट्रियल जांच”

डीएम भानु गोस्वामी ने बताया, पूरे मामले की जांच एडीएम प्रोटोकाल करेंगी।

डीएम भानु गोस्वामी ने बताया, पूरे मामले की जांच एडीएम प्रोटोकाल करेंगी।

डीएम भानु गोस्वामी ने कहा, “विदेश से फतेहपुर सीकरी एक दल घूमने आया था। यहां रेलिंग से एक महिला गिर गई है। हॉस्पिटल पहुंचने पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं। एडीएम प्रोटोकाल इसकी जांच करेंगी। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर फतेहपुर सीकरी में और भी अरेंजमेंट किए जा रहे हैं। एंबुलेंस के देर से पहुंचने जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

खबरें और भी हैं…