प्रियंका गांधी शिमला के शिव बावड़ी मंदिर जाएंगी: आपदा प्रभावितों से करेंगी मुलाकात; प्रियंका के दौरे पर BJP की चुटकी- दो महीने बाद आई याद

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Priyanka Gandhi Shiv Bawdi Temple Visit Update | Flood Affected Area | Himachal CM Sukhvinder Sukhu | Himachal Shimla Kullu Mandi News

शिमला18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दो दिवसीय टुअर के दूसरे दिन प्रियंका गांधी आज शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएगी। इस दौरान आपदा प्रभावितों और जिन्होंने इस त्रासदी में अपनो को खोया है, प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी शिमला के बालूगंज के समीप शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगी। शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज व आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी।

शिव बावड़ी मंदिर के बाद वह शिमला के कृष्णानगर भी जा सकती है। यहां पर भी स्लाटर हाउस सहित छह मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। यहां से प्रियंका गांधी सोलन के शामती जा सकती है। शामती में जुलाई महीने की बारिश के दौरान करीब एक किलोमीटर पहाड़ी धंसने से तीन दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए और आधा दर्जन घर जमींदोज हुए हैं।

इन घरों के खाली करने से लगभग 150 परिवार विस्थापित हुआ है। प्रियंका गांधी ने पिछले कल मंडी से सोलन जाना था। मगर, तब खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर सोलन के लिए उड़ान नहीं भर पाया और प्रियंका गांधी सीधे शिमला पहुंची थी। शिमला में प्रियंका गांधी छराबड़ा स्थित अपने घर पर ठहरी हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ मौजूद रहेंगी।

प्रियंका गांधी को दो महीने बाद याद आईं: वर्मा

वहीं प्रियंका के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल दागने शुरू कर दिए है। चौपाल से विधायक एवं BJP के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी को आपदा के दो महीने बाद हिमाचल की याद आई है। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस नेता स्नातन धर्म पर हमला करने में व्यस्त थे। इसलिए उनको हिमाचल की आपदा देखने का समय नहीं मिला।