प्रियंका के ससुराल पहुंची राहुल की न्याय यात्रा: पहली बार राहुल-प्रियंका साथ दिखेंगे, मुरादाबाद फिर अमरोहा में होगी जनसभा, कल आगरा में अखिलेश शामिल होंगे – Moradabad News

मुरादाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी और प्रियंका शनिवार सुबह में मुरादाबाद पहुंचेंगे। (फाइल फोटो)

यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण मुरादाबाद से शुरू हो रहा है। आज राहुल के साथ प्रियंका गांधी मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक यात्रा में शामिल रहेंगी। मुरादाबाद प्रियंका की ससुराल है।

दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा रूक गई थी।