प्रशांत किशोर बोले- भाजपा 370 सीटें नहीं जीत रही: नतीजे 2019 के जैसे रहेंगे, लोगों में PM मोदी के खिलाफ गुस्सा नहीं

  • Hindi News
  • National
  • Prashant Kishor; BJP Seats Prediction Narendra Modi | Lok Sabha Election 2024

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर ने कहा कि 400 का आंकड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया गया है। (फाइल फोटो)

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 370 सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों में गुस्सा नहीं है। इसीलिए नतीजे 2019 चुनाव की तरह रहेंगे। भाजपा को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। प्रशांत ने ये बातें एक टीवी इंटरव्यू में कही हैं।

चुनाव को लेकर प्रशांत से सवाल जवाब…

सवाल: क्या NDA को इस बार 400 सीटें मिलेंगी?
जवाब: यह संभव नहीं है। PM मोदी ने कहा था कि भाजपा को 370 सीटें मिलेंगी और NDA 400 का आंकड़ा पार करेगा। ये बातें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए थीं। भाजपा के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है, लेकिन यह भी निश्चित है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही है। मुझे लगता है कि भाजपा को 303 या शायद उससे थोड़ी बेहतर सीटें मिलेंगी।

सवाल: क्या भाजपा को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नुकसान हो रहा है?
जवाब: भाजपा को महाराष्ट्र में 20 से 25 सीटें मिलेंगी। ऐसे में अगर विपक्ष 25 सीटें जीत भी जाता है तो भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय महाराष्ट्र में भाजपा की 48 में से सिर्फ 23 सीटें ही हैं। ऐसे में विपक्ष की बढ़त से भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं है।

सवाल: भाजपा को किन क्षेत्रों में सीटों का नुकसान हो रहा है?
जवाब: भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई नुकसान (materialist damage) नहीं हो रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व (बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल) में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी।

सवाल: मोदी 3.0 को कैसे देखते हैं?
जवाब: प्रशांत ने PM मोदी के तीसरे कार्यकाल में होने वाले कामों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरे कार्यकाल में पेट्रोलियम को GST के तहत लाया जा सकता है। राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता पर अंकुश लग सकता है। इसके अलावा राज्यों से जुड़े और कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें …

PM मोदी ने बताया- 400 पार सीटें क्यों चाहिए: सागर में कहा-कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण चाहती है; ये खेल बंद करना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें 400 सीटें क्यों चाहिए। पीएम मोदी ने सागर की सभा में कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। वह यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण चोरी करने का बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे दलित, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करनी है। पूरी खबर पढ़ें …

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…