प्रज्वल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पहले दो बार कस्टडी बढ़ चुकी; समलैंगिक संबंध मामले में भाई सूरज भी गिरफ्तार

बेंगलुरु2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर 31 मई की है, जब गिरफ्तारी के बाद प्रज्वल को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से बाहर आने के दौरान वहां मौजूद लोग उनकी फोटो क्लिक करते दिखे।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। उन्हें बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट ने 10 जून को उन्हें 24 जून तक, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

प्रज्वल को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 6 जून तक SIT की हिरासत में भेजा। 6 जून को उनकी पुलिस कस्टडी 10 जून तक बढ़ा दी गई। फिर 10 जून को बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक तीन FIR दर्ज की गई हैं। प्रज्वल हासन के पूर्व JDS सांसद रहे हैं। वे JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

प्रज्वल के भाई समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार

समलैंगिक संबंध के आरोप मामले में सूरज रेवन्ना शनिवार (22 जून) की रात पूछताछ के लिए हासन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

समलैंगिक संबंध के आरोप मामले में सूरज रेवन्ना शनिवार (22 जून) की रात पूछताछ के लिए हासन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

दूसरी तरफ, प्रज्वल रेवन्ना के बड़े सूरज रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट के दूसरे केस रविवार (23 जून) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने सूरज को कल गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने केस CID को ट्रांसफर कर दिया।

आरोप लगाने वाले युवक का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ और गालों को दांतों से काटा।युवक ने 22 जून को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी।

युवक के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। युवक ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। सूरज रेवन्ना पर लगे आरोपों से जुड़ी खबर पढ़ें

बेटे प्रज्वल रेवन्ना (बाएं) और सूरज रेवन्ना (दाएं) के साथ एचडी रेवन्ना और उनकी पत्नी भावनी।

बेटे प्रज्वल रेवन्ना (बाएं) और सूरज रेवन्ना (दाएं) के साथ एचडी रेवन्ना और उनकी पत्नी भावनी।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

  • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
  • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
  • 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
  • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।

प्रज्वल देश छोड़कर 35 दिन गायब रहे, एयरपोर्ट से गिरफ्तारी हुई
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में नाम सामने आने से पहले प्रज्वल रेवन्ना लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे। वे हासन से सांसद थे। 2024 लोकसभा चुनाव भी यहीं से लड़ रहे थे। हासन लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव हुए थे।

इस बीच वे सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों से घिर गए। चुनाव के अगले दिन ही 27 अप्रैल को प्रज्वल देश छोड़कर जर्मनी चले गए। वे 35 दिन बाद 31 मई को जर्मनी से भारत पहुंचे, तो पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

27 मई को प्रज्वल ने वीडियो जारी किया था
कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी करके कहा- ‘मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।’

प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को जारी वीडियो में कहा था- मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।

प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को जारी वीडियो में कहा था- मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।

दादा देवगौड़ा ने भारत लौटने की चेतावनी दी थी
प्रज्वल का भारत लौटने का बयान वाला वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके दादा की 23 मई को दी चेतावनी के 3 दिन बाद आया था।

देवगौड़ा ने कहा था कि प्रज्वल भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। इस मामले की जांच में हमारे परिवार की तरफ से कोई दखलअंदाजी नहीं की जाएगी।

देवगौड़ा ने कहा था कि मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं कर रहा, बल्कि चेतावनी दे रहा हूं। अगर वे इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा।

उस पर लगे आरोपों को कानून देखेगा, लेकिन अगर वह मेरी बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे। अगर उसके मन में मेरे लिए इज्जत है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए।

प्रज्वल ने कहा- अपने माता-पिता, दादा से माफी मांगता हूं
प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में कहा था, ‘मैं सबसे पहले अपने माता-पिता, अपने दादा, कुमारस्वामी और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।

मैं यह नहीं बता रहा हूं कि मैं कहां हूं। जब (अप्रैल) 26 तारीख को चुनाव हुए, तो मुझ पर कोई केस नहीं था। तब कोई SIT नहीं बनी थी। मेरी विदेश यात्रा पहले से तय थी।

इसलिए मुझे यूट्यूब और समाचारों के माध्यम से इसके बारे में पता चला, फिर मेरे एक्स अकाउंट के माध्यम से मुझे SIT का नोटिस भी दिया गया। पेश होने के लिए 7 दिन का समय है।’

यह खबर भी पढ़ें…

विक्टिम डटी रहीं, तो उम्रभर जेल में रहेगा प्रज्वल रेवन्ना: 50 विक्टिम मिलीं, 12 से रेप; सेक्शुअल फेवर लेकर SI और तहसीलदार बनाया

सेक्स स्कैंडल के आरोप में फंसे JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं। 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया। प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी। पूरी खबर पढ़ें…

पुलिस-डॉक्टर-JDS वर्कर या मेड; प्रज्वल ने किसी को नहीं बख्शा: पीड़ित या तो गायब या घरों में कैद, ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं

24 अप्रैल, 2024 की सुबह कर्नाटक के हासन में लोग रोज की तरह जिला स्टेडियम में रनिंग और एक्सरसाइज करने पहुंचे। ये रोजाना जैसी सुबह नहीं थी। रनिंग ट्रैक पर सैकड़ों पेन ड्राइव बिखरे थे। लोगों ने पेन ड्राइव का कंटेंट देखा तो हासन से सांसद और JDS लीडर प्रज्वल रेवन्ना की करीब 3 हजार सेक्स क्लिप और फोटो नजर आईं। हंगामा मच गया, लोकल न्यूज चैनल में सिर्फ एक ने ये खबर चलाई, क्योंकि ये कहानी यहां से शुरू नहीं हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…