पानीपत में किसान महापंचायत 26 को: नई अनाज मंडी में गरजेंगे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, 17 को किसान भवन में बैठक कर बनाई जाएगी रणनीति, ड्यूटियां भी लगेंगी

पानीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किसान महापंचायत के लिए नई अनाज का दौरा करते रतन मान सिंह।

युद्ध भूमि पानीपत में 26 सितंबर को किसान महापंचायत होगी। किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। महापंचायत में पानीपत के साथ-साथ प्रदेशभर के हजारों किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने पदाधिकारियों के साथ अनाज मंडी का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने टोल प्लाजा पर किसानों और पदाधिकारियों के साथ महापंचायत को लेकर चर्चा की।

किसान महापंचायत के स्थान को लेकर चर्चा करते भाकियू पदाधिकारी।

किसान महापंचायत के स्थान को लेकर चर्चा करते भाकियू पदाधिकारी।

इस तरह चला किसान आंदोलन
दिल्ली बॉर्डर के बाद करनाल में किसान आंदोलन चला। गत 5 सितंबर को उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। अब पानीपत में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

किसानों की सहमति से अनाज मंडी को चुना गया
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि महापंचायत के लिए स्थान का चुनाव सभी की सहमति से किया गया है। सभी ने GT रोड स्थित नई अनाज मंडी को महापंचायत के लिए चुना है।

17 को ड्यूटी तय की जाएंगी
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महापंचायत को लेकर 17 सितंबर को पानीपत के किसान भवन में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ड्यूटी लगाई जाएगी। महापंचायत के कुशल आयोजन के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.