- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन से दो पर्यटकों समेत 7 की मौत
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर लाहौल-स्पीति के खोक्सर इलाके की है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी का असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक नजर आ रहा है। यहां तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है। हिमाचल के लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा दो फीट तक बर्फ गिरी। इससे प्रदेश की 37 सड़कें बंद हो गईं। प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचाई और कम तापमान वाले इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है।
हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाओं के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो मौतें ऊंचाई से फिसलने से हुई हैं। लाहौल-स्पीति में चार, सिरमौर में दो और कुल्लू में एक व्यक्ति की जान गई है। बारिश-बर्फबारी से हिमाचल का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बर्फबारी
शिमला मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जो मंगलवार तक सक्रिय रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ नॉर्थ-ईस्टर्न मानसून की हवाएं टकराने से तापमान गिरा और बर्फबारी शुरू हो गई। उत्तर भारत में जहां मानसून की बारिश नहीं होती, वहां नॉर्थ ईस्टर्न मानसून से बारिश होती है।