पंजाब-UP-राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट: MP समेत 10 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में 24 ट्रेनें लेट; तमिलनाडु में बारिश के आसार

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Chandigarh; Weather Update | Rajasthan, Chhattisgarh Bhopal IMD Fog Alert

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 10 राज्यों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे कई शहरों में विजिबिलिटी काफी कम रिकॉर्ड की गई।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज (गुरुवार 11 जनवरी) कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। माउंट आबू में तापमान 0° के नीचे पहुंच गया। इससे वहां पर सड़कों पर बर्फ की परत देखने को मिली।

देश के 10 राज्यों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और राजस्थान शामिल हैं। घने कोहरे के कारण पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इस वजह से 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। राजस्थान से आने वाली कुछ ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं।

उधर, दक्षिण के राज्यों में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक, उत्तर भारत और मध्य भारत के 16 राज्यों में शुक्रवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं।

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड की स्थिति बन सकती है। साथ ही अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

अब तस्वीरों के जरिए जानिए राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरा प्रदेश, 12 शहरों में दिन में 20° से कम टेम्परेचर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे गाड़ी चलाने में लोगों को दिक्कत हुई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे गाड़ी चलाने में लोगों को दिक्कत हुई।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो रही है। गुरुवार (11 जनवरी) सुबह कई जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज इंदौर, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, झाबुआ, धार, बैतूल, बुरहानपुर में मौसम बदला रहेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 9 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट; रात में 3.0 डिग्री तक गिरा पारा, 13 से फिर बादल होंगे

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर कम लोग दिखे।

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर कम लोग दिखे।

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज भी 9 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल जिले शामिल हैं। शेष जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पूरे प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट, कोल्ड-डे के भी आसार; पटना समेत 6 शहरों का गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

बिहार में पिछले दो दिनों से पछुआ और उत्तर पछुआ के प्रवाह में तेजी आई है। जिसके कारण से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 11 शहरों में कोल्ड डे की चेतावनी, बारिश थमी; अब ठंड और बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाया।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अब थम गया है, लेकिन ठंड अब और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड की संभावना जताई है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 13 से 19 और न्यूनतम 5 से 14 डिग्री के आसपास रहा। तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: उत्तर से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, अगले तीन दिनों में 3-5 डिग्री लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवाओं के साथ ठंड लौट रही है। अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों का पारा गिरेगा। रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: कई जिलों में शुरुआत घने कोहरे के साथ, 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुफरी में सीजन में पहली बार बर्फबारी 9 जनवरी को हुई।

हिमाचल प्रदेश के कुफरी में सीजन में पहली बार बर्फबारी 9 जनवरी को हुई।

हिमाचल प्रदेश में ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी तक दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अगले 2 दिन मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के कुफरी में 9 जनवरी को बर्फबारी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।