पंजाब AAP में बड़ी टूट के आसार: कांग्रेसी रूबी बोलीं- CM चेहरा न बनाने से भगवंत मान निराश; नया नेता आया तो टूटेंगे 3-4 MLA

चंडीगढ़34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई आप विधायक रूपिंदर रूबी।

पंजाब की आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट के आसार बने हुए हैं। इंतजार संगरूर से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने यह न बनाने का है। भगवंत मान खुद भी पंजाब में आप द्वारा CM फेस न बनाए जाने से निराश हैं। उनकी जगह पर अगर कोई दूसरा नेता आया तो 3 से 4 विधायक आप छोड़ सकते हैं। गुरूवार को विधानसभा सेशन में हिस्सा लेने आईं विधायक रूपिंदर रूबी ने इसका खुलासा किया। रूबी अब आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

विधायक रूबी ने कहा कि वह कुछ महीने पहले भगवंत मान से मिली थीं। वह काफी निराश थे। वहां पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने वहीं कह दिया था कि अगर भगवंत मान सीएम चेहरा न हुए तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगी। स्पष्ट है कि रूबी के कदम के बारे में भगवंत मान भी जानते थे।

रूपिंदर रूबी सिद्धू और सीएम चन्नी की हाजिरी में कांग्रेस में शामिल हुई थी।

रूपिंदर रूबी सिद्धू और सीएम चन्नी की हाजिरी में कांग्रेस में शामिल हुई थी।

पंजाब में आप विधायकों काे मुद्दे नहीं मिल रहे

रूबी ने कहा कि AAP नेताओं के पास पंजाब में उठाने के लिए मुद्दे ही नहीं बचे। कुछ दिन पहले सेशन को लेकर आप विधायकों की मीटिंग हुई। उसमें सभी इस बात को लेकर चिंतित थे कि क्या मुद्दे उठाए जाएं। जो भी मुद्दे हैं, वह सीएम चन्नी ने हल कर दिए। इन्हीं बातों ने उन्हें भी प्रभावित किया और वह पार्टी में शामिल हो गईं।

चीमा को दे चुकी चुनौती

रूपिदर रूबी ने पार्टी छोड़ी तो आप के प्रमुख नेता हरपाल चीमा ने कहा कि उनकी कारगुजारी जीरो थी। इसलिए इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलनी थी। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इस पर रूबी ने पलटवार करते हुए जब उनके बोलने का समय था, तब कुछ नहीं कहा। पंजाब के लोगों की आवाज नहीं उठा सके। भगवंत मान के लिए भी कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि जहां तक टिकट की बात है तो चीमा उनके खिलाफ चुनाव लड़कर देख लें।

खबरें और भी हैं…

.