पंजाब कांग्रेस के सांसदों का भंगड़ा: जंतर-मंतर पर लुधियाना के सांसद बिट्‌टू और अमृतसर के सांसद औजला नाचे, आंदोलन में उछली थी दोनों की पगड़ी

लुधियाना3 मिनट पहलेलेखक: दिलबाग दानिश

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरनास्थल पर खुशी मनाते पंजाब के सांसद रवनीत बिटटू, गुरजीत सिंह औजला, जसबीर सिंह डिंपा और अन्य।

केंद्र सरकार के तीनों खेती कानून वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने शुक्रवार शाम को भंगड़ा डाला। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू, अमृतसर के लोकसभा मेंबर गुरजीत औजला और खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने जंतर-मंतर पर एक-दूसरे को गुलदस्ते देकर खुशी मनाई और नाचे। पंजाब के कांग्रेसी सांसद तीनों खेती कानूनों के विरोध में 348 दिन से दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। शुक्रवार शाम को यह धरना भी समाप्त करने का फैसला ले लिया गया।

लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ जंतर-मंतर पर धरने वाली जगह पहुंचे और खुशी में भंगड़ा डाला। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन करते हुए उनकी याद में मोमबत्तियां भी जलाईं। रवनीत बिट्टू ने कहा कि यह जीत 700 से ज्यादा किसानों की शहादत के बाद मिली है इसलिए कांग्रेस के तमाम नेता उन्हें नमन करते हैं। किसान और किसानी को बचाने के लिए ही कांग्रेस के सांसद सालभर से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे।

खेती कानूनों के खिलाफ 348 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे लुधियाना के कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, अमृतसर के लोकसभा मेंबर गुरजीत सिंह औजला और खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर खुशी मनाई।

348 दिन से धरने पर बैठे थे कांग्रेसी नेता

खेती कानूनों के खिलाफ पंजाब कांग्रेस की ओर से लुधियाना के MP रवनीत सिंह बिट्टू, खडूर साहिब के MP जसबीर सिंह डिंपा, अमृतसर के MP गुरजीत सिंह औजला और अन्य नेता जंतर-मंतर पर धरना देकर बैठे थे। इस धरने को शुक्रवार को 348वां दिन रहा। डिंपा यहां लगातार बैठे थे।

सिंघु बॉर्डर पर 25 जनवरी 2021 को किसानों का समर्थन करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। उस समय धक्का-मुक्की में कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और जीरा के कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की पगड़ियां उछल गई थीं।

सिंघु बॉर्डर पर ही हुआ बिट्टू पर हमला

आंदोलन के दौरान 25 जनवरी 2021 को लुधियाना के लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्‌टू, अमृतसर के MP गुरजीत सिंह औजला, पंजाब की जीरा विधानसभा सीट के कांग्रेसी एमएलए कुलबीर सिंह जीरा सिंघु बॉर्डर पर किसानों का साथ देने पहुंचे थे। हालांकि वहां किसानों ने उनका विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उसी नारेबाजी में कुलबीर जीरा और रवनीत बिट्टू की पगड़ियां उछाल दी गईं और उनकी गाड़ियां तोड़ दी गई थीं।

खबरें और भी हैं…

.