पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर SC/ST एक्ट का केस: फेसबुक LIVE के दौरान कहे गए अपशब्द; दिल्ली हिंसा के मास्टरमाइंड होने का भी आरोप

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • पंजाब
  • जालंधर
  • पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के खिलाफ एससी एसटी एक्ट केस, फेसबुक लाइव के दौरान बोले अपशब्द; दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड होने का भी आरोप

जालंधर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में लाल किला हिंसा के बाद चर्चा में आए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर जालंधर में SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। दीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले फेसबुक लाइव किया था। जिसमें वो कुछ किसानों से बात कर रहे हैं। इसी दौरान किसी किसान ने जातिसूचक शब्द कह दिए। उसकी वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर में उसकी शिकायत की गई थी। जिसके बाद थाना नई बारादरी में पुलिस ने दीप और उसके साथ खड़े किसानों पर केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते केस दर्ज करवाने वाले जस्सी तल्हन।

मामले की जानकारी देते केस दर्ज करवाने वाले जस्सी तल्हन।

दीप सिद्धू ने अपशब्द कहने वाले को नहीं रोका
गुरु रविदास टाइगर फोर्स के जस्सी तल्हन ने बताया कि पिछले दिनों दीप सिद्धू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा था। जिसमें दीप सिद्धू एक अक्टूबर को रात 12 बजे दिल्ली मोर्चे पर 4-5 किसानों के साथ किसानों से बात कर रहा था। उसने फेसबुक पर लाइव किया। उनमें से एक किसान ने दीप सिद्धू को पार्टी बनाने को कहा। उक्त बुजुर्ग ने जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद उक्त किसान ने कहा कि मुझसे गलत कहा गया। हालांकि दीप सिद्धू ने उसे रोका नहीं और उलटा सही ठहराया। जिसके बाद पूरे पंजाब में दीप सिद्धू के खिलाफ रोष दर्ज हो गया। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत कर दी गई।

डीसीपी गुरमीत सिंह।

डीसीपी गुरमीत सिंह।

शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज, जांच कर रहे : DCP
इस बारे में DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने कहा कि सोमवार को रविदास और वाल्मीकि भाईचारे के संगठनों ने लिखित शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि दीप सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ अपशब्द कहे। जिनसे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके बाद दीप सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें फेसबुक लाइव के दौरान खड़े लोगों को भी नामजद किया गया है।

पहले भी दिया विवादित बयान
दीप सिद्धू ने पहले भी विवादित बयान दिया था। दीप सिद्धू ने किसान मोर्चे में मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देने का विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि ऐसे किसी को शहीद नहीं कह सकते। इसको लेकर भी किसान मोर्चे ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

संयुक्त किसान मोर्चा कर चुकी किनारा
दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों में एक्टर है। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में वो भी आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। हालांकि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किला हिंसा का मामला हुआ। जिस वक्त लाल किले पर केसरी झंडा लगाया गया तो दीप सिद्धू ने इसकी वीडियो और तस्वीरें जारी की। जिसके बाद दीप को इस घटना का मास्टर माइंड ठहराया गया। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चे ने भी उनसे दूरी बना ली। अब दीप सिद्धू ने हाल ही में अपना नया संगठन भी तैयार किया है।

खबरें और भी हैं…

.