न्यूजक्लिक मामले में दिल्ली HC में आज सुनवाई: वेबसाइट ने फाउंडर समेत दोनों गिरफ्तारियों को अवैध बताया; दिल्ली पुलिस की FIR को चुनौती

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 अक्टूबर को न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और HR प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार (6 अक्टूबर) को न्यूजक्लिक मामले में सुनवाई हो रही है। हाईकोर्ट में न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और HR प्रमुख अमित चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का विरोध किया गया है।

न्यूजक्लिक ने अपनी याचिका में दिल्ली पुलिस की FIR और ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी है, जिसमें प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को सात दिनों की रिमांड पर भेजा गया था।

वेबसाइट के पक्ष में सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। कोर्ट इस मामले पर आज सुनवाई के लिए तैयार हो गया।

चीफ जस्टिस सतिश चंद्र शर्मा और संजीव नरूला की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार 3 अक्टूबर की रात में प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।

इसी दिन सुबह में दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़ी 30 से ज्यादा लोकेशंस पर छापेमारी की थी। पुलिस ने बताया कि 9 महिलाओं समेत 46 लोगों से पूछताछ की गई। इनमें पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, प्रांजय गुहा के अलावा इतिहासकार सोहेल हाशमी भी शामिल हैं।​​​​​​​

खबरें और भी हैं…