नेशनल पार्टियों की संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ बढ़ी: भाजपा की 21% और कांग्रेस की 16% बढ़ी; BSP की कम हुई

  • Hindi News
  • National
  • BJP Richest Party; Congress NCP BSP Political Party Financial Details Update

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की 8 नेशनल पार्टियों की घोषित संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ रुपए बढ़ गई। साल 2020-21 में इन पार्टियों की संपत्ति 7,297.62 करोड़ रुपए थी। साल 2021-22 के दौरान इनकी संपत्ति बढ़कर 8,829.16 करोड़ रुपए हो गई। द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई हैं।

ये पार्टियां- भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP), बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, माओवादी CPI(M), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपल्स पार्टी (NPEP) हैं।

एक साल में पांच पार्टियों का कर्ज कम हुआ
साल 2020-21 के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों पर 103.55 करोड़ रुपए का कर्ज था। इसमें से कांग्रेस के ऊपर 71 करोड़ और CPI(M) के ऊपर 16 करोड़ रुपए का कर्ज था।

साल 2021-22 के दौरान कांग्रेस के ऊपर 42 करोड़, CPI(M) के ऊपर 12 करोड़ और भाजपा के ऊपर 5 करोड़ रुपए का कर्ज था।

इस एक साल के दौरान पांच पार्टियों के कर्ज में कमी आई।

एक साल में 1572 करोड़ रुपए बढ़ा रिजर्व फंड
एक साल में राष्ट्रीय पार्टियों का रिजर्व फंड 1572 करोड़ रुपए बढ़ गया। 2020-21 में इन पार्टियों का रिजर्व फंड 7194 करोड़ रुपए था, जो 2021-22 में बढ़कर 8766 करोड़ रुपए हो गया।

गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रही पार्टियां
ADR ने कहा कि सभी नेशनल पार्टियां इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की गाइडलांइस का पालन करने में असफल रहीं। इन गाइडलाइन के मुताबिक, पार्टियों को यह बताना होता है कि उन्होंने किन बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन या एजेंसी से लोन लिया है।

ADR रिपोर्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राज्यसभा के 12% सांसद अरबपति: इनमें 6 भाजपा, 4 कांग्रेस और 3 AAP के; 33% सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राज्यसभा के 225 सदस्यों में 27 यानी (12%) अरबपति हैं। अरबपति सांसदों में सबसे ज्यादा संख्या भाजपा के सदस्यों की है।

225 में BJP के 85 सदस्य हैं, जिनमें 6 यानी 7% सांसद अरबपति हैं। कांग्रेस के 30 सदस्यों में 4 यानी 13% अरबपति हैं। पूरी खबर पढ़ें…

देश के 4001 विधायकों की संपत्ति ₹54,000 करोड़: यह नगालैंड-मिजोरम और सिक्किम के कुल बजट से ज्यादा

देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपए है। यह नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों- नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल सालाना बजट 49,103 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…