नेपाल में बवाल-आगजनी…यूपी की सीमाएं सील: सद्भावना रैली में पथराव के बाद दो समुदायों में हिंसा, 13 घायल; बहराइच में हाई अलर्ट..बॉर्डर पर आवागमन ठप

बहराइच5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी से सटे बहराइच जिले के नेपाल बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल है। यहां नेपाल के बांका जिले में सद्भावना रैली के दौरान बवाल हो गया है। चारों तरफ हिंसा हो रही है। उपद्रवी दुकानों-गाड़ियों को आग लगा रहे हैं। आने-जाने वालों से मारपीट की जा रही है। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। यही नहीं, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई गई। इस हिंसा में अब तक 13 लोग घायल हो चुके हैं। जिसमें कुछ की हालत गंभीर है।

हिंसा की वजह से बांका में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सभी स्कूल-कॉलेज और दुकानें बंद कर दिए गए हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। दरअसल, हिंदू संगठन के लोग मंगलवार को सद्भावना रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हिंसा भड़क गई।

इधर, नेपाल में हिंसा के बाद बॉर्डर पर आवागमन ठप हो गया है। हिंसा को देखते हुए यूपी की सीमा पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। सीमा से लगे पांच थानों की पुलिस व SSB जवानों ने गश्त बढ़ा दी है। बॉर्डर से सटे थानों में अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए..

बवाल के बाद नेपालगंज में भारी भीड़ रोड पर आ गई और हंगामा करने लगी।

बवाल के बाद नेपालगंज में भारी भीड़ रोड पर आ गई और हंगामा करने लगी।

यह फोटो मंगलवार की है। जब नेपालगंज में बवाल हुआ था। सुरक्षाकर्मी लोगों को समझाते हुए।

यह फोटो मंगलवार की है। जब नेपालगंज में बवाल हुआ था। सुरक्षाकर्मी लोगों को समझाते हुए।

लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी। बाजार बंद करवा दिया गया है।

लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी। बाजार बंद करवा दिया गया है।

गृह मंत्रालय ने भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट
सीमा से लगे बांका के नेपालगंज में भड़की हिस्सा को लेकर गृह मंत्रालय भी नजरें बनाए हुए हैं। एक अफसर ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से भी आवागमन और हालात की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। हर 12 घंटे पर रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी जा रही है। SP प्रशांत वर्मा ने बताया कि नेपालगंज की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीमा से लगे पांचों थाने, पुलिस चौकियां अलर्ट मोड में हैं। SSB के साथ पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

यह फोटो आज की है। सीमा पर तैनात SSB की सभी बीओपी के साथ पुलिस जवानों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह फोटो आज की है। सीमा पर तैनात SSB की सभी बीओपी के साथ पुलिस जवानों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

हर दिन 1 लाख लोग नेपाल-भारत आते-जाते हैं
SP प्रशांत वर्मा ने बताया कि औसतन भारत नेपाल सीमा पर प्रतिदिन दोनों देशों के बीच 1 लाख लोगों और दस हजार वाहनों का आवागमन होता है। मंगलवार दोपहर 1 बजे कर्फ्यू के आदेश जारी होने के बाद से नेपाली सीमा पर भारतीयों को नेपाल जाने से रोक दिया गया। वहीं पहले से भारतीय क्षेत्र में आ गए नेपालियों को नागरिकता प्रमाण पत्र देखकर उन्हें नेपाल जाने की परमिशन दी जा रही है।

कारोबार में हो रहा काफी नुकसान
भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा और नेपालगंज दो प्रमुख बाजार माने जाते हैं। जहां पर व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी खरीद-बिक्री होती है। हिंसा के चलते दोनों सीमा क्षेत्र में कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया। व्यापारियों की माने तो रोज यहां पर 5 से 10 करोड़ रुपए का व्यापार दोनों देशों के बीच होता है।

सीमा से लगे पांचों थाने, पुलिस चौकियां अलर्ट मोड में हैं। SSB के साथ पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

सीमा से लगे पांचों थाने, पुलिस चौकियां अलर्ट मोड में हैं। SSB के साथ पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

कारोबारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आयात और निर्यात करने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई है। नेपाल से भारत और भारत से नेपाल जाने वाले सैकड़ों वाहन सीमावर्ती क्षेत्र पर ही फंसे हैं, जो वाहन खड़े रहेंगे, उन्हें प्रतिदिन औसतन 5000 से 10000 रूपए के हिसाब से किराया देना पड़ेगा।

इस खबर को भी पढ़ें…

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी में पुलिस के सामने युवक की पिटाई…VIDEO:एमकॉम की छात्रा के साथ बैठने को लेकर 2 छात्रों में हुआ झगड़ा; मारपीट में बाहरी भी शामिल

लखनऊ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस के सामने कई छात्र एक युवक को पीट रहे हैं। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी बात को लेकर पहले दो छात्रों के गुट में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर यूनिवर्सिटी प्रशासन समझाने आया। लेकिन, छात्रों ने किसी की न सुनी। बताया जा रहा है कि एमकॉम की छात्रा के साथ बैठने को लेकर 2 छात्रों में विवाद हुआ था। उसने कॉल करके बाहरी लोगों को बुलाया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…