देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज पर बाइक-रिक्शा बैन: 4 व्हीलर की मैक्सिम स्पीड 100 KMPH, मोदी अटल सेतु का उद्घाटन कल करेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Sea Bridge Guidelines Details; Atal Setu Speed Limit | Mumbai Trans Harbour Link

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु पर वाहनों के लिए गाइडलाइन जारी हो गई है।

देश का सबसे लंबे समुद्री ब्रिज पर वाहनों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ट्रक, बस और भारी वाहनों को मुंबई की तरफ जाने के लिए ईस्टर्न फ्री-वे में एंट्री नहीं दी जाएगी। इन वाहनों को मुंबई में प्रवेश करने के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी एग्जिट (एग्जिट 1C) का उपयोग करना होगा।

इस ब्रिज का नाम अटल सेतु रखा गया है। पीएम मोदी कल (12 जनवरी) को इसके उद्घाटन के लिए मुंबई आएंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे।

अटल सेतु से प्रतिदिन 70 हजार गाड़िया गुजर सकती है।

अटल सेतु से प्रतिदिन 70 हजार गाड़िया गुजर सकती है।

प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने इस ब्रिज का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने इस ब्रिज का निरीक्षण किया।

अटल सेतु की खासियतें…

  • अटल सेतु 6 लेन समुद्री लिंक है। यानी दोनों तरफ 3-3 लेन में वाहनों चल सकेंगे। दोनों तरह 1-1 इमरजेंसी लेन भी है।
  • ब्रिज की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है। समुद्र पर 16.5 KM और तट के पास लैंड पर 5.5 KM पर यह ब्रिज बना है।
  • ब्रिज से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी। फिलहाल 2 घंटे लगते हैं।
  • ब्रिज की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है।
  • इस ब्रिज को बनाने में करीब 2 मेट्रिक टन स्टील और 5 लाख मेट्रिक टन सिमेंट लगा है।
  • ब्रिज पर प्रतिदिन 70 हजार वाहन गुजर सकते हैं।
  • ब्रिज पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • पक्षियों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर साउंड बैरियर भी लगाए गए हैं।
  • ब्रिज पर एडवांस लाइटिंग की गई है। इससे लाइट्स का फोकस सिर्फ ब्रिज पर पड़ेगा। समुद्री जीवों का नुकसान नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें…

मोदी ने ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन किया: 15 मंजिलों वाले 9 टॉवर, ये सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग; 4500 से अधिक दफ्तर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर को गुजरात में बने सूरत डायमंड बोर्स (SDB) बिल्डिंग का इनॉगरेशन किया था। ये सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड और अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन से बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है। इसमें 4500 से अधिक दफ्तर हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट पर नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन किया और रोड शो भी किया। पूरी खबर पढ़ें…