देश का मानसून ट्रैकर: गुजरात के वलसाड में बाढ़ के हालात, 600 लोगों को रेस्क्यू किया; राजस्थान में गंभीर नदी में 3 युवक बहे

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP North East Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया गया। वलसाड से लगभग 600 लोगों को, जबकि नवसारी के बिलीमोरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 17 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

दक्षिणी राजस्थान में भी इन दिनों भारी बारिश हो गई है। करौली जिले के बालघाट थाना क्षेत्र में रविवार शाम 6 बजे गंभीर नदी में तीन युवक बह गए। तीनों ने नदी के बीच में बबूल के पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। एक युवक पेड़ से उतरकर बाहर निकल आया, जबकि 2 युवक पेड़ पर ही बैठे रहे। देर रात तक उन्हें रेस्क्यू करने के उपाय किए जाते रहे।

मध्य प्रदेश में रविवार (25 अगस्त) को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश हुई। लगातार बारिश से राज्य में नदियां-तालाब उफान पर हैं। वहीं प्रमुख बांधों समेत लगभग सभी छोटे-बड़े डैम लबालब हो गए हैं।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी ओवरफ्लो हो गई है।

महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी ओवरफ्लो हो गई है।

भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत बांध ओवरफ्लो हो रहा है।

भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलियासोत बांध ओवरफ्लो हो रहा है।

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

मणिपुर के थौबल जिले में लगातार बारिश के कारण खंगाबोक और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है।

मणिपुर के थौबल जिले में लगातार बारिश के कारण खंगाबोक और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है।

राजस्थान के अजमेर के पास स्थित कृत्रिम झील फॉय सागर झील ओवरफ्लो हो गई है।

राजस्थान के अजमेर के पास स्थित कृत्रिम झील फॉय सागर झील ओवरफ्लो हो गई है।

गुजरात के वलसाड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

गुजरात के वलसाड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

त्रिपुरा में बाढ़ के बीच गोमती जिले में Mi-17 हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई गई।

त्रिपुरा में बाढ़ के बीच गोमती जिले में Mi-17 हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई गई।

गुजरात के नर्मदा में स्थित सरदार सरोवर बांध का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बांध के 15 दरवाजे खोले गए हैं।

गुजरात के नर्मदा में स्थित सरदार सरोवर बांध का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बांध के 15 दरवाजे खोले गए हैं।

गुजरात के वलसाड के खानजन पालिया क्षेत्र में NDRF की टीम ने औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया।

गुजरात के वलसाड के खानजन पालिया क्षेत्र में NDRF की टीम ने औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया।

27 अगस्त को 6 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

  • IMD के मुताबिक गुजरात के कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) की संभावना है।
  • राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश (12 सेमी) की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।
  • केरल, तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना है।

राज्यों की मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ के 14 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट:भोपाल में रातभर से तेज बारिश

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। नदियां उफान पर हैं, डैम भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। शनिवार को प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में रातभर से तेज बारिश हो रही है। रविवार को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में मानसून स्ट्रॉन्ग रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: आज 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 28 जगह के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट

राजस्थान के उदयपुर में शनिवार को तेज बारिश हुई।

राजस्थान के उदयपुर में शनिवार को तेज बारिश हुई।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। आज राजस्थान के चार जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: बलिया में सरयू नदी में पीपा पुल बहा, लखीमपुर में 2 युवक नाले में डूबे; जौनपुर में नहर कटी

यूपी में शनिवार को 49 जिलों में 6.5mm हुई। बलिया में सरयू नदी में पीपा पुल बह गया। लखीमपुर खीरी में नाले में नहाने गए 2 युवक डूब गए। इसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे की तलाश की जा रही है। जौनपुर में नहर कट गई। आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पटना समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, समस्तीपुर के स्कूलों में घुसा गंगा का पानी

​​​​​​बिहार में फिर मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और पूर्वी चंपारण में बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पटना समेत बिहार के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में फतेहाबाद में सबसे ज्यादा बरसात

हरियाणा में 29 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, फरीदकोट का तापमान 39 डिग्री पहुंचा; 27 से मानसून एक्टिव होगा

पंजाब के अमृतसर में रविवार सुबह आसमान साफ दिखा। हालांकि, यहां आज बारिश का अलर्ट है।

पंजाब के अमृतसर में रविवार सुबह आसमान साफ दिखा। हालांकि, यहां आज बारिश का अलर्ट है।

पंजाब में मानसून सुस्त होता जा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। फरीदकोट का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसके चलते प्रदेश भर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते प्रदेश में एक-दो दिन मौसम ठंडा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…