देशभर में आज होली का त्योहार: अयोध्या में विराजे बालक राम की पहली होली, गुजिया-खीर-पूड़ी का भोग लगेगा

  • Hindi News
  • National
  • Holi 2024 Celebration LIVE Photos Update; Ayodhya Ram Mandir | Mathura Vrindavan Mahakal UP MP Delhi Rajasthan

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज (25 मार्च) होली का त्योहार मनाया जा रहा है। रविवार 24 मार्च को उज्जैन के महाकाल मंदिर के आंगन से होली की शुरुआत हुई थी। शाम से लेकर देर रात तक देश भर में होलिका दहन किया गया। भद्रा काल लगने के कारण कई जगहों पर रात 11 बजे के बाद ही होलिका दहन किया गया।

इस बार अयोध्या के राम मंदिर में विराजे बालक राम की भी पहली होली है। नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NBRI) ने भगवान के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया है। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को कचौड़ी, गुजिया, खीर, पूड़ी समेत अन्य व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

होली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों के साथ होली मनाई।

लाइव अपडेट्स

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल वन में होली खेली गई

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होली के मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बनाई रेत कलाकृति

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी में तट पर होली की शुभकामनाएं दीं।

12:55 AM25 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार के गया में रामानुजाचार्य मठ में साधु-संतों ने होली खेली

12:52 AM25 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के बाजार में अलग-अलग स्लोगन वाली गुजिया 

#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: होली उत्सव को लेकर अलग-अलग थीम और स्लोगन वाली गुजियाएं बाजार में बिक रही हैं। (24.03) pic.twitter.com/ZKDTw4X9SH

10:30 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के राम मंदिर में होली उत्सव मनाया गया

10:28 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

10:27 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

महाकाल मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन

होली की पूर्व संध्या पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जमकर रंग-गुलाल उड़े। पंडे-पुजारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के संग फूलों की होली भी खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया और होली पर्व की बधाई दी।

रविवार शाम को संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर में ही होलिका दहन किया गया। इससे पहले पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और अन्य पंडे-पुजारियों ने होलिका का विधि-विधान से पूजन किया। फिर होलिका की परिक्रमा की गई। पूरी खबर पढ़ें ….

खबरें और भी हैं…