दक्षिण अफ्रीका में कोरोना मामलों में उछाल: एक हफ्ते में बढ़े 467% केस, भर्ती मरीज भी 365% ज्यादा; हर 10 लोगों से 35 हो रहे पॉटिजिव

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 घंटे में रिकॉर्ड 16,055 मरीज मिले हैं, एक हफ्ते पहले 2,828 मरीज मिल रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका में एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 467 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 16,055 मरीज मिले हैं। जबकि एक हफ्ते पहले 2,828 मरीज मिल रहे थे। दूसरी ओर 15 दिन पहले महज 789 केस थे। इस हिसाब से 15 दिन में 1900% मामले बढ़े हैं। इसके चलते अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 365% का इजाफा हुआ है। इन मरीजों में 279 ओमिक्रॉन के हैं। जबकि शुक्रवार को यह संख्या 60 थी।

जोहानिसबर्ग के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि 1 महीने में R फैक्टर बढ़कर 3.5 हो चुका है। यानी 10 संक्रमित इंसान अब 35 लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। उधर, दक्षिण कोरिया में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5,352 नए मामले सामने आए हैं। 70 लोगों की मौत भी हुई है। साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तीन नए मामलों की भी पुष्टि हुई है।

ब्राजील: रियो में नए साल का जश्न रद्द

  • ब्राजील के रियो डि जनेरियो में विख्यात नए साल की शाम का जश्न रद्द कर दिया गया है। शहर के मेयर ने बताया कि ओमिक्रॉन का फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से देश पहले ही बेहाल है।
  • बगैर टीका लगवाने वाले लोगों पर लॉकडाउन का ऐलान कर चुकी जर्मन सरकार अब कोरोना टीका अनिवार्य करने का सोच रही है। विदाई से पहले अंगेला मर्केल ने भी लोगों से अपील की कि वह टीका लगवाएं।
  • ओमिक्रॉन अब तक 38 देशों में फैल चुका है। राहत की बात ये है कि इस वैरिएंट से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।
  • यूके सरकार के अधिकारी और वैज्ञानिक सलाहकार मान रहे हैं कि ओमिक्रॉन के खतरे का आकलन जनवरी से पहले नहीं किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

.