तस्वीरों में देखिए, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में बंद का असर: कहीं ट्रैक्टर अड़ाकर तो कहीं पेड़ रखकर जाम की गई सड़कें; रेलवे ट्रैकों पर डटे किसान और महिलाएं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

पानीपत/जालंधर/चंडीगढ़15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक शहर में जाट भवन के पास पेड़ अड़ाकर जाम लगाते किसान। यह शहर में इकलौता जाम है, बाकी सब बाहरी एरिया में हैं।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन सोमवार (27 सितंबर) को भारत बंद कर रहे हैं। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद रहेगा। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने 10 घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा में करीब 40 किसान संगठन शामिल हैं। 27 सितंबर को भारत बंद बुलाया गया है, क्योंकि 27 सितंबर 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसान विरोधी कानूनों को मंजूरी दी और उन्हें लागू किया था। इसे आज एक साल पूरा हो गया है, इसी अवसर पर किसानों ने भारत बंद किया है। तस्वीरों में देखिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगड़ में भारत बंद का असर…

खबरें और भी हैं…

.