तस्वीरें जो बोलती हैं: मुंबई के आर्टिस्ट की 8 तस्वीरें, इनमें देखिए हमारे बीच मौजूद देवियां कैसे बनीं वॉरियर्स

मुंबईएक घंटा पहले

तस्वीरें बोलती हैं। मुंबई के आर्टिस्ट उदय मोहिते ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। उन्होंने आज की देवियों के सभी रूप अपनी तस्वीरों में दिखाए हैं। इन तस्वीरों में नवरात्र में पूजी जाने वाली नौ देवियों की झलक भी है।

कोरोना काल में हमारे बीच मौजूद महिलाएं यही देवी बनकर आगे आईं। किसी ने डॉक्टर बनकर जान बचाई तो कोई पुलिसकर्मी के रूप में लोगों की मदद करती दिखी। कोई घर के आस-पास सफाई करके कोरोना वॉरियर बनी तो किसी ने मुश्किल समय में भी खेती करके अन्न की कमी नहीं होने दी। किसी ने एंबुलेंस चलाकर मरीजों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया। काली बनकर सरहदों पर किसी ने रक्षा की, तो अपनों की जगह मृत्यु पर किसी ने मुखाग्नि तक दी।

हम उदय की वो ही तस्वीरें जस की तस आपके सामने रख रहे हैं….

उदय मोहिते की इन फोटोज को ‘ऑफिशियल सोशल समोसा’ के इंस्टाग्राम पेज पर नवरात्र के मौके पर पोस्ट किया गया है। मुंबई के रहने वाले एक्टर उदय ने ये फोटोज कुछ समय पहले महिला कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में बनाई थीं। उदय के पेज पर https://instagram.com/indian_illustrator?utm_medium=copy_link के जरिए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

.