झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, कहा- हमें दोनों राज्यों को देश में अव्वल बनाना है

सार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने ट्वीट किया कि आज रांची में माननीय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।

ख़बर सुनें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

राजद राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ है। कांग्रेस गठबंधन की दूसरी सदस्य है।  झारखंड सरकार में राजद कोटे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा झारखंड संघर्षों की भूमि है।

राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी यादव से मुलाकात की और उन्होंने जनहित और गठबंधन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दो दिनों के झारखंड दौरे पर यहां शुक्रवार शाम को पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दो दिनों में पार्टी की अनेक संगठनात्मक बैठकें भी कीं।

झारखंड में भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी: तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन कहां गए और महंगाई पर बड़े-बड़े भाषण देने वालों का क्या हुआ। महंगाई को लेकर भाजपा वाले पहले कहते थे कि महंगाई डायन है, लेकिन बाद में महंगाई महबूबा हो गई। एयरपोर्ट से लेकर एलआईसी तक बेचा जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को लोग एम और वाई समीकरण का पार्टी बोलते हैं, लेकिन राजद ए से जेड तक के लोगों की पार्टी है।

तेजस्वी ने बताया अपनी पार्टी का लक्ष्य
तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में राजद अपने सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। वहीं समान विचारधारा वाली सहयोगी पार्टियों को एक साथ लेकर चलने की बात कही।

विस्तार

.