झारखंड: बेटे ने मौसेरी बहन से की शादी, मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, उमर उजाला, जमशेदपुर

द्वारा प्रकाशित: प्रांजुल श्रीवास्तव
अपडेट किया गया मंगल, 14 सितंबर 2021 08:53 AM IS

सार

दीनबंधु और मौसेरी बहन के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। परिवार के विरोध में जाकर दोनों ने प्रेम विवाह किया था, इसी कारण दीनबंधु की मां नाराज चल रही थी।

ख़बर सुनें

झारखंड के जमशेदपुर में बेटे के प्रेम विवाह से नाराज मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, बेटे ने रिश्ते में मौसेरी बहन से ही प्रेम विवाह कर लिया था, इससे मां नाराज चल रही थी। एक दिन आपसी झगड़े के बाद महिला ने गर्भवती बहू पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में गीता लायक के बेटे दीनबंधु ने परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अपनी मौसेरी बहन से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बेटे की इस हरकत से मां गीता लायक काफी दिनों से नाराज भी चल रही थी।

बीते रविवार को दीनबंधु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गीता लायक व उसकी बहू के बीच कोई विवाद हो गया। इसमें गीता लायक ने अपना आपा खो दिया और बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीनबंधु की पत्नी गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विस्तार

.