जालंधर में फूटा किसानों का गुस्सा: भाजपा नेता काहलों के घर पर फेंकी गोबर की बोरियां, दीवारों पर भी पोता; बिजली कनेक्शन भी काटा, चारपाई व सफेद चादर लेकर आने की चुनौती के बाद भड़के

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • पंजाब
  • जालंधर
  • प्रदेश प्रवक्ता के खाट और सफेद चादर लाने की चुनौती के बाद जालंधर में भाजपा नेता पर फूटा किसानों का गुस्सा, कहलों के घर फेंके गोबर के बोरे, पोते भी दीवारों पर

जालंधर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता काहलों के घर की दीवार पर गोबर पोतते गुस्साए किसान।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट एचएस काहलों पर बुधवार देर रात किसानों का जमकर गुस्सा फूटा। किसानों ने उनके घर की दीवारों को गोबर से पोत दिया। उनके घर के भीतर गोबर की बोरियां फेंक दी। उनके घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया। मौके पर पुलिस खड़ी तमाशबीन बनी रही। इसके बाद किसानों ने काहलों का पुतला भी फूंका। हालांकि जिस वक्त यह सारा वाकया हुआ, एडवोकेट काहलों घर पर नहीं थे। इससे पहले किसानों ने उनके घर का घेराव भी किया था। किसानों ने कहा कि एक तरफ भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने कृषि के काले कानून लाकर किसानों को बेघर कर दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं।

भाजपा नेता एडवोकेट एचएस काहलों की नेम प्लेट उखाड़ते किसान।

भाजपा नेता एडवोकेट एचएस काहलों की नेम प्लेट उखाड़ते किसान।

काहलों ने कहा था – गोबर लाए तो चारपाई व सफेद चादर ले आना, किसान बोले- चुनौती कबूली

अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता ने जालंधर की शीतला माता मंदिर स्थित BJP आफिस में यह विवादित बयान दिया था। यहां काहलों का सम्मान समारोह रखा गया था। उसमें काहलों ने कहा था कि जब वह BJP में शामिल होने वाले थे तो उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि अगर भाजपा में जाओगे तो गोबर की ट्रॉली तैयार खड़ी है। मैंने पूछा कि क्यों तो वो बोले कि आपके दरवाजे पर फेंकनी है।

काहलों ने कहा कि मैंने इसका जवाब दिया कि अगर तुम गोबर लेकर आओगे तो उसके साथ एक चारपाई और सफेद चादर भी ले आना। उसने पूछा क्यों? तो मैंने कहा कि जो गोबर की ट्राली लेकर आएगा, वो चारपाई पर लेटकर जाएगा। तुम स्टील के बने हो या मैं प्लास्टिक का। सीधे तौर पर किसानों को चुनौती देने से पूरा मामला गर्मा गया था। जिसके बाद भड़के किसानों ने पहले काहलों के घर प्रदर्शन किया और फिर पूरे घर को गोबर से पोत दिया।

भड़के किसानों ने काहलों के घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया।

भड़के किसानों ने काहलों के घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया।

किसानों को डंडे मार जेल में डालने का भी दिया था बयान

जालंधर के इसी समारोह में काहलों ने यह भी कहा था ये तो मोदी साहब हैं तो किसानों को प्यार करते हैं। अगर उनके जैसा दिमाग वाली आदमी होता तो डंडे मारकर इन्हें जेल के अंदर डाल देता। काहलों ने वामपंथियों पर भी निशाना साधा था कि लाल झंडे वाले जिस घर में घुस जाते हैं वो उजड़ जाता है। काहलों ने कहा कि इसकी वजह से उनकी रोजी-रोटी चल रही है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा नेता बलबीर राजेवाल ने इसका जवाब दिया था कि अगर वो इसी तरह बकवास करेंगे तो ऐसा सबक सिखाएंगे कि नानी याद आ जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.