जालंधर-दिल्ली हाईवे से किसानों ने जाम हटाया: जालंधर के PAP चौक पर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका; लुधियाना व अमृतसर समेत सभी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरु

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • पंजाब
  • जालंधर
  • जालंधर के पीएपी चौक पर दोपहर 12 से 2 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा करेगा बंद, अमृतसर और लुधियाना की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे, करनाल ने लाठी चार्ज के खिलाफ धरना दिया

जालंधर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जालंधर में नेशनल हाइवे से जाम हटने के बाद गुजरती गाड़ियां।

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर दो घंटे का जाम खत्म कर दिया गया है। हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने यहां PAP चौक पर प्रदर्शन किया। 12 से 2 बजे तक हुए इस प्रदर्शन के बाद अब हाइवे को खोल दिया गया है। जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरु हो गई है। जिसके बाद दो घंटे से जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है। जाम खुलने के बाद लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, फगवाड़ा आने-जाने वाले रास्ते भी खुल गए हैं।

जाम में फंसी एंबुलेंस निकलवाते किसान।

जाम में फंसी एंबुलेंस निकलवाते किसान।

जाम में फंसी एंबुलेंस किसानों ने ही निकलवाई

किसानों के ट्रैफिक जाम में 2 एंबुलेंसें फंस गई थी। जिनमें एक में ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज भी लेटा हुआ था। हालांकि किसानों ने ही पूरी मशक्कत कर इन्हें जाम से निकाला। पुलिस की तरफ से आपातकालीन वाहनों को निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। किसानों ने सेना की गाड़ी भी रोक ली थी। हालांकि उसके बाद किसानों व सैनिकों में बहस के बाद सैनिक अपनी गाड़ी निकालकर ले गए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों के जाम में फंसे वाहन।

प्रदर्शन के दौरान किसानों के जाम में फंसे वाहन।

वहीं, सवारी बसें जाम में फंसने व टू-व्हीलर रोके जाने से लोगों में भारी नाराजगी थी। उनका कहना है कि इसके बारे में पहले बताया जाना चाहिए या फिर पुलिस उनके लिए कोई वैकल्पिक रास्ते का प्रबंध करे। इस दौरान लोगों को पैदल ही आगे जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई महिला सवारियां गोद में बच्चा लिए भीषण गर्मी में पैदल ही शहर की तरफ आईं।

सवारी बसें रोके जाने से पैदल ही शहर की तरफ आती सवारियां।

सवारी बसें रोके जाने से पैदल ही शहर की तरफ आती सवारियां।

हालांकि ACP मेजर सिंह का कहना है कि किसानों ने अचानक ही जाम लगा दिया, जिसकी वजह से पुलिस को रूट डायवर्ट करने का मौका नहीं मिला। आगे से पुलिस सतर्क रहेगी ताकि जाम से पहले वैकल्पिक रूट बनाया जा सके।

हरियाणा सरकार का पुतला फूंकते किसान।

हरियाणा सरकार का पुतला फूंकते किसान।

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह जंडियाला ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसकी वजह पंजाब के किसानों में भारी आक्रोश है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू राजेवाल यह प्रदर्शन कर रही है। इसमें जिला प्रधान मनदीप समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला, सचिव अबिंदर सिंह संसारपुर व सलाहकार अमरजीत सिंह शेरगिल भी मौजूद रहे।

जाम में रोकी सेना की गाड़ी, जिसे बहस के बाद सैनिक निकाल ले गए।

जाम में रोकी सेना की गाड़ी, जिसे बहस के बाद सैनिक निकाल ले गए।

कल BJP के आफिस घेरेंगे किसान

करनाल में भाजपा नेताओं का विरोध करने पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को किसान जालंधर में BJP के आफिस घेरेंगे। किसान नेता कुलविंदर सिंह मशियाणा ने कहा कि सोमवार को 11 बजे BJP के सभी आफिस घेरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा इस तरह किसानों के साथ अत्याचार करेगी तो फिर किसान पक्का धरना लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply