जानिए अब तक कितने देशों ने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दी है

नई दिल्ली: भारत में पांच टीकों को मंजूरी दी गई है, इनमें कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक वी, मॉडर्न, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन, और ज़ायडस कैडिला की वैक्सीन – ज़ीकोव-डी शामिल हैं।

भारत में लगने वाले टीकों में सबसे ज्यादा संख्या में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाती है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया था। भारत में इसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दांत दर्द का अनुभव? जानिए कैसे करें इस दर्द का इलाज घरेलू नुस्खों से

भारत के अलावा दुनिया के कई देशों ने भी कोविशील्ड को मंजूरी दी है। इनमें फ्रांस, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड जैसे बड़े देश शामिल हैं। भारत ने कई देशों को वैक्सीन की आपूर्ति की थी, जिसके लिए डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया था। आज हम आपको उन देशों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

  • ऑस्ट्रिया
  • बेल्जियम
  • बुल्गारिया
  • फिनलैंड
  • जर्मनी
  • यूनान
  • हंगरी
  • आइसलैंड
  • आयरलैंड
  • लातविया
  • नीदरलैंड
  • स्लोवेनिया
  • स्पेन
  • स्वीडन
  • स्विट्ज़रलैंड
  • फ्रांस
  • अफ़ग़ानिस्तान
  • अण्टीगुआ और बारबूडा
  • अर्जेंटीना
  • बहरीन
  • बांग्लादेश
  • बारबाडोस
  • भूटान
  • बोलीविया (बहुराष्ट्रीय राज्य)
  • बोत्सवाना
  • ब्राज़िल
  • केप वर्दे
  • कनाडा
  • हाथीदांत का किनारा
  • डोमिनिका
  • मिस्र
  • इथियोपिया
  • घाना
  • ग्रेनेडा
  • होंडुरस
  • हंगरी
  • भारत
  • जमैका
  • लेबनान
  • मालदीव
  • मोरक्को
  • म्यांमार
  • नामिबिया
  • नेपाल
  • निकारागुआ
  • नाइजीरिया
  • संत किट्ट्स और नेविस
  • सेंट लूसिया
  • संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस
  • सेशल्स
  • सोलोमन इस्लैंडस
  • सोमालिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • श्री लंका
  • सूरीनाम
  • बहामास
  • घाना
  • टोंगा
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • यूक्रेन

एक दिन में लगाए गए अधिकतम टीके

भारत में कोरोना टीकाकरण को लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। भारत ने एक दिन में 1 करोड़ 32 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

31 अगस्त को एक ही दिन में 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 266 खुराक पिलाई गई।

भारत ने 1 करोड़ 35 हजार 652 पहली खुराक और 32 लाख 9 हजार 614 दूसरी खुराक दी है। इस तरह भारत अब तक 65 करोड़ 32 लाख डोज दे चुका है।

.

Leave a Reply