जयशंकर बोले- UNSC ओल्ड क्लब जैसा: कहा- पुराने मेंबर पकड़ खोना नहीं चाहते, उन्हें लगता है नए सदस्य उनकी ग्रिप कमजोर करेंगे

बेंगलुरुएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि UNSC क्लब के मेंबर नहीं चाहते कि उनके कामों पर कोई सवाल खड़ा करे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) को ओल्ड क्लब के जैसा बताया है। उन्होंने कहा- UNSC में शामिल कुछ सदस्य (राष्ट्र) अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने देना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि नए सदस्य आने पर उनकी ग्रिप कमजोर हो जाएगी।

एस जयशंकर ने यह बातें 17 दिसंबर (रविवार) को बेंगलुरु में आयोजित एक निजी संस्था के कार्यक्रम में कहीं।

एस जयशंकर ने कहा- UNSC का प्रभाव हो रहा कम
जयशंकर ने कहा कि क्लब के मेंबर नहीं चाहते कि उनके कामों पर कोई सवाल खड़ा करे। वे नहीं चाहते कि मेम्बर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो। बिना किसी सुधार के चलते संयुक्त राष्ट्र का प्रभाव कम होता जा रहा है।

एक तरह से यह मानवीय विफलता है। मुझे लगता है कि आज यह दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा है। क्योंकि दुनिया के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र कम प्रभावी होता जा रहा है।

जयशंकर ने कहा- आप दुनिया के 200 देशों से पूछें कि क्या आप सुधार चाहते हैं। तो बड़ी संख्या में देश हां कहेंगे। मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए UNSC में सुधार लाने की जरूरत है।

UNSC में कुल सदस्य देशों की संख्या 15 है। पांच राष्ट्र जिन्हें P5 कहा जाता है वह स्थायी सदस्य हैं।

UNSC में कुल सदस्य देशों की संख्या 15 है। पांच राष्ट्र जिन्हें P5 कहा जाता है वह स्थायी सदस्य हैं।

सितंबर में भी जयशंकर ने किया था UNSC की व्यवस्था पर सवाल
इसी साल सितंबर महीने में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि UNSC की व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो लोग बाहर समाधान ढूंढना शुरू कर देंगे।

वहीं, दिल्ली में आयोजित G20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने समापन संबोधन के दौरान कहा था कि जब संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी, उस समय की दुनिया आज से बिल्कुल अलग थी। तब UN में 51 संस्थापक सदस्य थे। आज संयुक्त राष्ट्र में शामिल देशों की संख्या 200 है। इसके बावजूद इसमें स्थायी सदस्य पहले वाले ही हैं। UNSC अब भी वैसा ही है।

UNSC क्या है?

  • दूसरे विश्वयुद्ध के बाद देशों के बीच शांति, सुरक्षा और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से यूनाइटेड नेशंस की स्थापना हुई। यूनाइटेड नेशंस के 6 प्रमुख अंग है जिनमें से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी एक है। इसका मुख्य काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।
  • सुरक्षा परिषद की पहली बैठक 17 जनवरी 1946 को हुई थी। गठन के समय सुरक्षा परिषद में 11 सदस्य थे। 1965 में ये संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई।
  • सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश हैं, जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी हैं। स्थायी सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन शामिल हैं। स्थायी सदस्यों में से यदि कोई भी देश किसी फैसले से असहमत होता है तो वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर उसे पास होने से रोक सकता है।
  • इन 5 स्थायी देशों के अलावा 10 अस्थायी देशों को भी 2 साल के लिए सुरक्षा परिषद में शामिल किया जाता है। इनका चयन क्षेत्रीय आधार पर किया जाता है। पांच सीटें अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए, एक पूर्वी यूरोपीय देशों, दो लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों और दो पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों को दी जाती हैं।

UN के छह प्रमुख अंग हैं…

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA
  2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC
  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद यानी ESC
  4. संयुक्त राष्ट्र सचिवालय यानी UN Secretariat
  5. अंतरराष्ट्रीय कोर्ट यानी ICJ
  6. संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद यानी UNTC

ये खबरें भी पढ़ें

PAK आर्मी चीफ बोले- कश्मीर पर भारत का फैसला गैर-कानूनी:UN चीफ से कहा- शांति के लिए कश्मीरियों की मर्जी से हल निकालना जरूरी

तस्वीर में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (बाएं) UN के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (बाएं) UN के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। मुनीर ने कहा- साउथ एशिया में शांति तभी स्थापित हो पाएगी जब कश्मीर विवाद को वहां के लोगों और UNSC के प्रस्तावों के तहत सुलझाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

भारत पर प्रतिबंध लगें, अमेरिका में सरकारी एजेंसी की मांग:कहा- भारत में धार्मिक आजादी नहीं, विदेशों में विरोधियों को चुप करा रही सरकार

तस्वीर जून में अमेरिका की स्टेट विजिट पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। उनके लौटने के बाद बाइडेन ने कहा था कि मैनें प्रधानमंत्री मोदी के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया।

तस्वीर जून में अमेरिका की स्टेट विजिट पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। उनके लौटने के बाद बाइडेन ने कहा था कि मैनें प्रधानमंत्री मोदी के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया।

अमेरिका की एक सरकारी एजेंसी ने लगातार तीसरे साल भारत पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजस फ्रीडम (USCIRF) नाम की एजेंसी का दावा है की भारत ने हाल ही में विदेशों में अपने विरोधी वकीलों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को चुप कराने की कोशिश की है। एजेंसी के मुताबिक सरकार विदेशों में अल्पसंख्यकों को टारगेट कर रही है। भारत में अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसके चलते एजेंसी ने भारत को ‘विशेष चिंता के देशों’ में शामिल करने की सिफारिश दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…