जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन, 1 BSF जवान घायल: विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 7 दिन पहले पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की

  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan | Jammu Kashmir Ceasefire Violation Firing Update Akhnoor News

जम्मू7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10 सितंबर की देर रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक BSF का जवान घायल हो गया है। BSF के प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सीजफायर का ताजा उल्लंघन जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को होने वाली पहले फेज की वोटिंग के 7 दिन पहले हुआ है। इसके चलते BSF के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 25 फरवरी 2021 को भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद पाकिस्तान 4 बार इसका उल्लंघन कर चुका है। आखिरी बार 14 फरवरी 2024 को जम्मू के मकवाल में फायरिंग हुई थी। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

समझौते के बाद पाकिस्तान ने 4 बार सीजफायर तोड़ा

14 फरवरी 2024: 20 मिनट तक भारत-पाक के बीच गोलीबारी हुई, कोई घायल नहीं 14 फरवरी की शाम 5.50 बजे जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। BSF ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया। BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। हालांकि, गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

9 नवंबर 2023: सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद

9 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नयनपुर पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसके जवाब में BSF जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF जवान लाल फर्न किमा घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। यह गोलीबारी रात 12:20 बजे हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

26 अक्टूबर 2023: पाकिस्तान ने मोर्टार दागे, एक BSF जवान और महिला घायल जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने 26 अक्टूबर को सीज फायर का उल्लंघन किया। इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। दोनों तरफ से सुबह तीन बजे तक फायरिंग होती रही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

17 अक्टूबर 2023: 2021 के शांति समझौते के बाद पहली बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई थी। घायल BSF जवानों को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। BSF ने बताया कि जवान बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे जवान, तभी गोली लगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ये खबर भी पढ़ें…

देश की सबसे लंबी पाकिस्तान की सीमा पर 0 से 50 डिग्री तक के तापमान में जांबाज देते हैं पहरा

भारत-पाकिस्तान की सबसे लंबी इंटरनेशनल बॉर्डर जैसलमेर से लगता है। इस बॉर्डर की लंबाई 471 किलोमीटर के करीब है। पहली बॉर्डर पोस्ट फतूवाला और आखिरी बॉर्डर पोस्ट रायथनवाला है। जैसलमेर की रेतीली धरती पर BSF भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों को भी झेलती है। सरहद पर गर्मियों में तापमान जब 50 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है, उस दौरान भी ये जवान तेज अंधड़ में भी मजबूती के साथ सरहद पर नजर आते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…